पाल-गड़रिया समाज के लिए बनेगा समाज कल्याण बोर्ड, सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

CM Mohan Yadav News: देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, पाल-गड़रिया समाज के लिए अलग से बनेगा समाज कल्याण बोर्ड। रवींद्र भवन में जागो नारी जागो पुस्तक का विमोचन।
CM Mohan Yadav announces welfare board for Pal Gadariya community
सीएम महोन यादव(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pal Gadariya Samaj Social Welfare Board: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक बड़ा ऐलान किया है। अखिल भारतीय गड़रिया महासभा द्वारा रवींद्र भवन में आयोजित 'पुण्यस्मृति दिवस समारोह' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पाल-गड़रिया समाज के लिए अलग से 'समाज कल्याण बोर्ड' के गठन की घोषणा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर और देवी अहिल्या के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने लोकमाता के श्रीचरणों का पूजन किया और 'जागो नारी जागो' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर और देवी अहिल्या की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।

सीएम महोन यादव ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को लेकर कही बड़ी बात

अपने संबोधन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर मालवा की एक ऐसी महान शासिका थीं, जिन पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके 300वें जयंती वर्ष पर पहले ही इंदौर के राजवाड़ा में विशेष कैबिनेट बैठक कर उनके योगदान का स्मरण कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' और देवी अहिल्याबाई के सुशासन, न्याय व महिला सशक्तिकरण के आदर्शों पर आगे बढ़ रही है।

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पर सरकार का जोर

पाल-गड़रिया समाज की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समाज का गौ-वंश के प्रति सेवाभाव भगवान श्री कृष्ण के समान है। मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार समाज के सुख-दुख और जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर है।

CM Mohan Yadav announces welfare board for Pal Gadariya community
रीवा में जर्जर दीवार बनी काल, मलबे में दबने से महिला की दर्दनाक मौत; दो लोगों ने भागकर बचाई जान

राष्ट्र निर्माण में समाज की अहम भूमिका

इस अवसर पर अखिल भारतीय गड़रिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोती श्रीपाल ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने काशी में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com