कॉन्सेप्ट फोटो - एआई 
मध्य प्रदेश

प्रेमजाल में फंसाकर तुड़वाई शादी, MP में 'सोनू' बनकर इमरान ने लूटी हिंदू महिला की आबरू

MP के रतलाम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम आदमी ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर शादीशुदा हिंदू महिला को प्रेम में फंसाया और शादी का झांसा देकर करीब 5 साल तक उसका शोषण किया।

सौरभ शर्मा

MP crime news: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और भरोसे को तार-तार कर दिया है। यहां एक मुस्लिम शख्स ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक शादीशुदा हिंदू महिला की जिंदगी पूरी तरह बर्बाद कर दी। खुद को 'सोनू' बताकर आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में ऐसा फंसाया कि उसका बसा-बसाया घर उजड़ गया। पांच साल तक प्यार के नाम पर शारीरिक शोषण का यह खेल चलता रहा, जिसका अंत बेहद दर्दनाक हुआ।

इस साजिश की शुरुआत साल 2020 में राम मंदिर क्षेत्र में हुई थी, जब आरोपी इमरान ने 30 वर्षीय महिला से अपनी पहचान छिपाते हुए खुद को हिंदू बताया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2023 में उसने दोबारा संपर्क साधा और शादी का झूठा वादा कर महिला को पति से तलाक लेने के लिए उकसाया। आरोपी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर महिला ने जुलाई 2023 में अपना घर छोड़ दिया और सितंबर से दोनों नयागांव में एक किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

फोन कॉल ने खोली 'सोनू' की पोल

दोनों के साथ रहने के दौरान, एक दिन फोन पर हुई बातचीत ने आरोपी की असलियत सामने ला दी। महिला को पता चला कि जिसे वह सोनू समझकर प्यार कर रही है, वह असल में इमरान है। यह सच जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बावजूद, शादी की आस में वह उसके साथ रही। नवंबर 2024 में जब महिला का आधिकारिक तलाक हो गया, तो इमरान ने अपना असली रंग दिखा दिया। दिसंबर 2025 में शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने महिला को बेरहमी से पीटा और अपनाने से साफ इनकार कर दिया।

ड्रग तस्कर निकला 'धोखेबाज प्रेमी'

मामला यहीं नहीं रुका, आरोपी ने पीड़िता को पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। आखिरकार हिम्मत जुटाकर जब महिला थाने पहुंची, तो पुलिस जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि 'सोनू' बना इमरान एक अपराधी है और पहले भी ड्रग तस्करी के गंभीर आरोप में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?