चीता (सोर्स- नवभारत) 
राजगढ़

कूनो से निकले चीते की राजगढ़ में एंट्री, रहवासियों में दहशत, जारी किया गया अलर्ट

Rajgarh Kalipeeth Cheetah News: कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता पहुंचा राजगढ़, कालीपीठ के रहवासियों में दहशत का माहौल, वन विभाग और कूनो की टीम मौके पर, लोगों को किया अलर्ट

प्रीतेश जैन

Cheetah In Rajgarh:  राजगढ़ जिले के कालीपीठ क्षेत्र में एक चीता पहुंच गया है, जिसका नाम KP3 है। ये चीता शिवपुरी के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर राजगढ़ में पहुंचा है। ऐसे में कूनो की टीम उसकी निगरानी कर रही है। साथ ही रहवासियों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये चीता करीब 1 महीने से राजस्थान में घूम रहा था। गुरुवार को इसने राजस्थान में बकरी का शिकार किया था, जिसके बाद ये मनोहर थाना क्षेत्र से होते हुए MP के राजगढ़ जिले के कालीपीठ क्षेत्र में पहुंचा है।

लोगों को किया गया अलर्ट

चीता रहवासी इलाकों के पास भी घूम रहा है। ऐसे में लोगों में दहशत फैली हुई है। राजगढ़ वन विभाग के अधिकारियों और कूनो नेशनल पार्क से आई टीम ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। टीम ने लोगों से कहा है कि अकेले बाहर ना निकलें। खेतों में समूह बनाकर जाएं और चीते का मूवमेंट दिखते ही सूचना दें।

हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर

चीते पर GPS कॉलर लगा हुआ है, जिसके जरिए कूनो नेशनल पार्क से आई 5 सदस्यीय टीम उस पर नजर रख रही है। साथ ही जरूरत पड़ने पर चीते के मूवमेंट को रोका भी जा सकता है। मौके पर राजगढ़ के वन परिक्षेत्र अधिकारी शिव कुमार चौहान, डिप्टी रेंजर राजू गुर्जर, वन रक्षक भानु खिंची और वनपाल अर्जुन मालवीय सहित कालीपीठ पुलिस बल भी मौजूद है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत