इंदौर में दौरा करेंगे राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

5 रातों से सोया नहीं... कैलाश विजयवर्गीय पर भड़के पूर्व मंत्री, अब इंदौर का मोर्चा संभालेंगे राहुल

Indore के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत के बाद, कांग्रेस पार्टी अब 11 जनवरी को 'न्याय यात्रा' निकालने की योजना बना रही है। कांग्रेस ने इस बारे में इंदौर में मीटिंग्स करना शुरू कर दिया।

सौरभ शर्मा

Rahul Gandhi Indore visit: इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई 17 मौतों ने सियासत गरमा दी है। अब इस लड़ाई को धार देने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुद मैदान में उतरने वाले हैं। कांग्रेस ने 11 जनवरी को 'न्याय यात्रा' निकालने का ऐलान किया है। इस बीच, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए उनसे कड़े सवाल पूछे हैं।

सज्जन वर्मा ने बताया कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी लगातार राहुल गांधी के संपर्क में हैं और उन्हें पल-पल की रिपोर्ट दे रहे हैं। पूरी संभावना है कि 11 जनवरी को राहुल गांधी इंदौर आएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। वर्मा ने प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि महापौर, कमिश्नर और जल कार्य विभाग के अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने तंज कसा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी जनता को जहर पिलाया जा रहा है।

पांच रात का हिसाब-किताब

पूर्व मंत्री ने कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर जमकर चुटकी ली जिसमें उन्होंने कहा था कि वे पांच रातों से सोए नहीं हैं। कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने अपने अंदाज में कहा कि कैलाश कहते हैं कि सोया नहीं, तो क्या भैया झाड़ू लगा रहे थे? तुम वहां गए तो कौन सा तीर मार लिया, आज भी वहां लोगों को गंदा पानी ही मिल रहा है। वर्मा ने कहा कि भागीरथपुरा तो सिर्फ एक बानगी है, शहर में ऐसे 50 मोहल्ले हैं जहां दूषित पानी आ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे 'मन की बात' करते हैं लेकिन इंदौर की इस दर्दनाक घटना पर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला।

दिग्गी राजा की दूरी और ट्रिपल इंजन

एक मीडिया संस्थान के साथ इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि दिग्विजय सिंह इस मामले में नजर क्यों नहीं आए, तो वर्मा ने बताया कि वे सीहोर में पदयात्रा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि इतनी संवेदनशील घटना पर उन्हें इंदौर आना चाहिए था। वहीं, भाजपा द्वारा कांग्रेस पर सवाल उठाने पर वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि नगर निगम, विधायक, सांसद और मंत्री सब भाजपा के हैं, तो गलती कांग्रेस की कैसे हो सकती है? कांग्रेस जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राहुल गांधी और मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला, तो जनता कुर्सी सहित उखाड़ फेंकेगी।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू