पन्ना किडनैपिंग केस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पन्ना

पन्ना में अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा; 10 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से युवक को जंगल से छुड़ाया

Panna Crime News: पन्ना में बड़ी सफलता, पवई के कपड़ा व्यापारी के बेटे अंशुल का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, एसपी निवेदिता नायडू की टीम ने 24 घंटे में जंगलों से किया सकुशल बरामद।

सजल रघुवंशी

Panna Kidnapping Case: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। कपड़ा व्यापारी के बेटे के अपहरण के बाद बदमाशों ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फिर शुरू हुआ जंगलों में रातभर चला हाई-वोल्टेज सर्च ऑपरेशन।

मामला पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे पवई निवासी कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे के 20 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने तत्काल विशेष टीम और साइबर सेल को सक्रिय कर दिया।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की पुलिस ने कार्रवाई

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर हथकुरी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। भारी बारिश, घना अंधेरा और दुर्गम रास्ते होने के बावजूद पुलिस टीम लगातार जंगलों में कई किलोमीटर पैदल चलती रही।

काफी मश्क्कत के बाद पुलिस ने किया अंशुल को सकुशल बरामद

घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने अपहृत युवक अंशुल को सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों की पहचान राजू उर्फ राजकमल रजक, शिवेंद्र सिंह और राजकुमार पाल के रूप में की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

मामले की हर पहलू से की जा रही जांच

वहीं शुरुआती पूछताछ में युवक द्वारा दी गई कुछ जानकारियों के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हुए हैं। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल युवक के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है, जबकि इलाके में पन्ना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।

https://youtu.be/oN8aeO-UxNM?si=0I1XOSVXNvcjCA1M

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन