मोनालिसा और फरमान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

बालिग या नाबालिग? मोनालिसा-फरमान की शादी पर मानवाधिकार आयोग का नोटिस; उम्र की जांच से खुलेंगे कई राज।

Monalisa Marriage : वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मोनालिसा के नाबालिग होने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए खरगोन एसपी को जांच के आदेश दिए हैं।

सजल रघुवंशी

Monalisa And Farman Wedding: प्रयागराज के महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले और फरमान की शादी अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मोनालिसा के नाबालिग होने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है और उम्र की जांच के आदेश दिए हैं।

इस मामले की जांच खरगोन के एसपी को सौंपी गई है। आयोग ने मध्य प्रदेश और केरल के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

आयोग के संज्ञान में यह मामला 27 मार्च को आई एक शिकायत के जरिए आया। शिकायत में दावा किया गया कि महाकुंभ 2025 के दौरान वायरल हुए वीडियो में मोनालिसा ने अपनी उम्र करीब 16 वर्ष बताई थी। इसी आधार पर उसकी वास्तविक उम्र को लेकर सवाल खड़े किए गए और विस्तृत जांच की मांग की गई।

दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका

शिकायतकर्ता ने वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र से जुड़े दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की आशंका जताई है। साथ ही विवाह में दबाव, धोखाधड़ी या पहचान छिपाने जैसे गंभीर पहलुओं की भी जांच की मांग की गई है। आयोग ने प्रथम दृष्टया इसे मानवाधिकार से जुड़ा मामला मानते हुए गहन जांच के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा की गई है।

कानूनी कार्रवाई की मांग

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि जांच में मोनालिसा नाबालिग पाई जाती है, तो उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसमें पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग शामिल है। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा, काउंसलिंग और पुनर्वास सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

पुलिस जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया

नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए  खरगोन एसपी डॉ रविंद्र वर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है।

परिवार के आरोप और सफाई

गौरतलब है कि शादी के बाद मोनालिसा के परिवार, जिसमें उनके पिता जयसिंह भोंसले और मां लता भोंसले शामिल हैं उन्होंने उसे नाबालिग बताते हुए फरमान पर धोखे से शादी करने के आरोप लगाए थे। वहीं, मोनालिसा ने इन आरोपों के बाद मीडिया के सामने आकर खुद को बालिग बताया है। अब सभी की नजर जांच के नतीजों पर टिकी है जो इस पूरे मामले की सच्चाई को सामने लाएंगे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी