सीएम मोहन यादव ने मादा चीते को किया रिलीज फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
नीमच

गांधी सागर में गूंजी ‘राधा’ की दहाड़, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मादा चीता को बाड़े में किया रिलीज

CM Mohan Yadav releases Cheetah : गांधी सागर अभयारण्य में CM मोहन यादव ने मादा चीता CCB-2 को रिलीज किया और उसका नाम ‘राधा’ रखा। इसके साथ अभयारण्य में चीतों की संख्या 4 हो गई।

देवेन्द्र मोर्य, प्रीतेश जैन

Gandhi Sagar Cheetah Radha : मंदसौर के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में अब चीतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो से लाई गई मादा चीता CCB-2 को निर्धारित बाड़े में रिलीज किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने मादा चीता का नामकरण ‘राधा’ किया। इसके साथ ही गांधी सागर अभयारण्य में दो नर और दो मादा चीते हो गए हैं।

मादा चीता CCB-2 को इससे पहले कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया था। यहां उसने भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाला। अब उसे गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में लाया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे बाड़े में रिलीज किया।

गांधी सागर में अब चार चीते

CCB-2 के गांधी सागर पहुंचने के साथ अभयारण्य में चीतों की संख्या चार हो गई है। इनमें दो नर और दो मादा चीते शामिल हैं। गांधी सागर को चीता संरक्षण और पुनर्वास परियोजना के प्रमुख स्थलों में विकसित किया जा रहा है।

CM बोले- एशिया के लिए भी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार चीता संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश के साथ एशिया के लिए भी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, एक समय एशिया से चीते विलुप्त हो गए थे, लेकिन अब मध्य प्रदेश में एक बार फिर चीते स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं।

प्रदेश में 56 चीते और शावक मौजूद होने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 56 चीते और उनके शावक मौजूद हैं। उन्होंने चीता संरक्षण को वन्यजीवों के प्रति ‘जियो और जीने दो’ की भावना से जोड़ते हुए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वन्यजीव संरक्षण में समृद्ध इतिहास रहा है और चीतों की वापसी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

गांधी सागर में बढ़ेगा चीता संरक्षण का दायरा

मादा चीता ‘राधा’ के गांधी सागर अभयारण्य पहुंचने के साथ यहां चीतों की संख्या चार हो गई है। दो नर और दो मादा चीतों की मौजूदगी से अभयारण्य में चीता संरक्षण कार्यक्रम का दायरा बढ़ा है। वन विभाग अब इन चीतों की निगरानी और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखेगा।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग