Ladli Behna Yojana 36th Installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करते हुए 1835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर कन्या पूजन कर मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया और कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से आत्मीय बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल साबित हो रही है।
बता दें की, कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक और समाजिक रूप से सशक्त बनाने के कार्य कर रही है। इसी दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की किस्त भी ट्रांसफर की।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से कहा कि सरकार के प्रयासों से हर क्षेत्र में नारी शक्ति को नए अवसर मिल रहे हैं। उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने मंच से पीएम मोदी के नेतृत्व की सरहाना भी की और कहा कि यह बदलते दौर का भारत है, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कठिन से कठिन चुनौती को पार किया है।
यह भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, 2 महीने पहले ही दी गई थी चेतावनी, मैनेजर के पत्र ने खोली सिस्टम की पोल
कार्यक्रम के दौरान गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मुंगवानी में नए महाविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्रों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर के शहरों में जाना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कॉलेज शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी राहत और बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सकेगी। विधायक की इस मांग को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी समर्थन दिया।