Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: सागर शराबकांड पर CM सख्त, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म; पढ़ें सभी बड़े अपडेट

MP Top 10 News 9 September: सागर शराबकांड पर सीएम मोहन यादव ने प्रशासन को दिया फ्री हैंड, इंटर्न डॉक्टरों ने खत्म किया आंदोलन और जानें आखिर क्यों मानसून पर फिर लगा ब्रेक। पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में आज का दिन काफी अहम रहा। सागर शराबकांड पर सीएम मोहन यादव सख्त, भोपाल में खत्म हुआ इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, रीवा जच्चा-बच्चा मौत मामले में कांग्रेस हमलावर और आखिर मध्य प्रदेश में क्यों पस्त हुआ मानसून। यहां पर पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी और असरदार खबरें।

सागर शराबकांड पर CM मोहन यादव सख्त, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

सीएम मोहन यादव का सागर दौरा

सागर शराबकांड को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर पहुंचे और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार के इस रुख के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म, स्टाइपेंड बढ़कर हुआ 21,500 रुपये

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन खत्म

राजधानी भोपाल में पिछले करीब तीन दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन खत्म हो गया है। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई बातचीत के बाद स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह किए जाने पर सहमति बनी। सरकार की घोषणा के बाद प्रदर्शन स्थल पर डॉक्टरों में खुशी देखी गई। उपमुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में बढ़ोतरी की जानकारी दी। मौजूदा स्टाइपेंड की तुलना में करीब 50 प्रतिशत वृद्धि को बड़ी राहत माना जा रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

रीवा जच्चा-बच्चा मौत मामला: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में लिए गए

अभय मिश्रा के आंदोलन पर क्या बोले उमंग सिंघार

रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। घटना के विरोध में भोपाल स्थित मंत्रालय के सामने मौन धरना दे रहे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया गया कि वह करीब आधे घंटे ही धरने पर बैठ पाए थे। 26 अगस्त की रात गांधी स्मारक अस्पताल में प्रसव के दौरान कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत हुई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में बेसमेंट के गलत इस्तेमाल पर निगम की बड़ी कार्रवाई, होटल-क्लब सील

फायर सेफ्टी को लेकर कारवाई करती निगम की टीम

इंदौर नगर निगम ने बेसमेंट के अनधिकृत उपयोग और फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान जहां बेसमेंट का इस्तेमाल स्वीकृत उद्देश्य के विपरीत पाया गया या फायर सेफ्टी व्यवस्था में खामी मिली, वहां निगम ने सीलिंग और संचालन बंद कराने की कार्रवाई की। निगम की इस कार्रवाई से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सीधी में बुजुर्ग के कंधे पर बैठकर नाला पार करते दिखे पटवारी, वीडियो वायरल

बुजुर्ग के कंधों पर नाला पार करते पटवारी

सीधी जिले में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हल्का पटवारी नीलेश नामदेव एक बरसाती नाला पार करने के लिए पानी में उतरने के बजाय बुजुर्ग ग्रामीण के कंधों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मामला सीधी जनपद क्षेत्र की माटा ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नालों और रास्तों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

दुबई AIM Congress में CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया MP में निवेश का न्योता

सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को एमपी आने का न्योता दिया

दुबई में आयोजित AIM Congress-2026 के तीसरे दिन मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर इंटरैक्टिव सेशन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ सेशन में उद्योगपतियों और निवेशकों को प्रदेश में निवेश का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए माहौल आसान बनाने के लिए 2700 से अधिक नियम और करीब 900 कानून समाप्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने खनन, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और ग्रीन एनर्जी को निवेश के लिए संभावनाओं वाला क्षेत्र बताया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर: राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने DAVV से मांगी छुट्टी

डीएवीवी में अवकाश के लिए ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता

इंदौर में 19 सितंबर 2026 को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कुलगुरु राकेश सिंघई के नाम एग्जाम कंट्रोलर को ज्ञापन सौंपा। इसमें विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में अवकाश घोषित करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि छुट्टी संभव नहीं है तो कार्यक्रम में शामिल होने वाले इच्छुक विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों और उपस्थिति में पूर्ण छूट दी जाए।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

बालाघाट में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत का मामला, हाईकोर्ट में पेश हुई ग्राउंड रिपोर्ट

याचिकाकर्ता ने पेश की ग्राउंड रिपोर्ट

बालाघाट जिले में मल्टीपल डिसीज से 30 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ता को प्रभावित क्षेत्र में जाकर जमीनी स्थिति की पड़ताल करने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत कोर्ट में ग्राउंड रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में बिरसा क्षेत्र की स्थिति को लेकर गंभीर दावे किए गए हैं। याचिकाकर्ता के मुताबिक ग्रामीणों को अब भी साफ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में चोरी की एक्टिवा से ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, घर पहुंचा ई-चालान

चोरी की गाड़ी चलाती दिखी वर्दी पहनी युवती

भोपाल में चोरी हुई एक्टिवा का मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी यह वाहन शहर की सड़कों पर चलता रहा और रोशनपुरा स्क्वायर पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब वाहन मालिक नीलू साहू के घर ई-चालान पहुंचा। 2 सितंबर को मिले चालान में नियम उल्लंघन की तस्वीर देखकर उन्होंने वाहन पहचान लिया। यह वही एक्टिवा थी, जिसकी चोरी की शिकायत पहले ही पुलिस में दर्ज थी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश में मानसून पड़ा सुस्त, अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं

मध्य प्रदेश में मानसून पड़ा सुस्त

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सुस्त पड़ गया है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 9 से 11 सितंबर के बीच प्रदेश में कहीं भी भारी या अति भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक स्थानीय स्तर पर सिस्टम सक्रिय होने और पर्याप्त नमी मिलने पर कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार की सैटेलाइट तस्वीरों में भी अधिकांश हिस्सों में बादलों की मौजूदगी कम रही।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?