शिवराज सिंह-उमा भारती का कार्यकाल बेकार था अपनों पर ही हमलावर हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

'शिवराज सिंह-उमा भारती का कार्यकाल बेकार' MP के मंत्री का अपनी ही पार्टी के दिग्गजों को किया शर्मसार

Madhya Pradesh की राजनीति में एक बयान ने भूचाल ला दिया है। शाजापुर में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।

सौरभ शर्मा

MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बयान ने भूचाल ला दिया है। शाजापुर में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती और बाबूलाल गौर के कार्यकाल को 'बेकार' और 'खराब' बता दिया। मंत्री का यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पार्टी के अंदरूनी समीकरणों पर बहस छेड़ दी है।

मंत्री कुशवाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने दावा किया कि वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हीं बिगड़े और अधूरे कामों को सुधार रहे हैं जो पिछली सरकारों ने छोड़ दिए थे। हालांकि, उन्होंने विरोधाभासी बातें भी कहीं। एक तरफ कार्यकाल को खराब बताया, तो दूसरी तरफ यह भी कहा कि 2003 से विकास की गाथा शुरू हुई थी और शिवराज सिंह चौहान के समय सिंचाई का रकबा 7 लाख से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर हुआ। लेकिन 'बेकार' शब्द के इस्तेमाल ने उनकी सारी उपलब्धियों की चर्चा पर पानी फेर दिया है।

सवाल पर चाय-नाश्ते का बहाना

कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर तीखे सवाल पूछे, तो मंत्री जी असहज हो गए। पत्रकारों ने मुद्दा उठाया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विधायकों की बात नहीं सुन रहे और अव्यवस्था के चलते जनप्रतिनिधियों को खुद अस्पतालों का दौरा करना पड़ रहा है। इस गंभीर सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने यह कहकर बात टाल दी कि पत्रकारों को चाय-नाश्ता नहीं मिला है। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अधिकारियों की मनमानी पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

कानून के आगे कोई बड़ा नहीं

विवादित बयानों के बीच मंत्री ने मोहन यादव सरकार की सख्त कार्यप्रणाली की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। सीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह पुलिस विभाग का डीएसपी हो या कोई बड़ा अधिकारी। अगर कोई गलती करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंचाई और विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं और अधूरे कामों को पूरा कर रहे हैं।

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही