मध्य प्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का ऐलान 
मध्य प्रदेश

MP कांग्रेस नें गांव से लेकर शहर तक कसी कमान, राज्य के 55 जिलों पर 71 अध्यक्षों का एलान

MP Congress News: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 71 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना का जिले की कमान सौंपी है।

सौरभ शर्मा

MP Congress District Presidents: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ा कदम उठाते हुए 71 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में सबसे अहम नाम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का है, जिन्हें गुना जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के साथ ही पार्टी ने साफ कर दिया है कि नए अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जिला अध्यक्षों की घोषणा हाइकमान की बड़ी जद्दोजहद के बाद हो पाई है जिसमें पहले खबरें आई थी कि इससे पहले जो सूची तैयार की थी उससे हाईकमान बहुत नाराज हुआ था तो अब इन अध्यक्षों का आखिरकार एलान हो चुका है।

पार्टी ने बताया कि अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मार्गदर्शन और राहुल गांधी की मंशा के हिसाब से पूरी की गई है। मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की देखरेख में हुए इस चुनाव में सांगठन के मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं का पूरा पालन करा गया। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि नए अध्यक्ष संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देंगे।

बड़े नेताओं के बेटों के साथ नए चेहरों को भी मौका

कांग्रेस ने इस बार जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी कई अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी सौंपी है। गुना में जयवर्धन सिंह की ताजपोशी से साफ है कि पार्टी युवाओं को आगे लाने के लिए गंभीर है। वहीं भोपाल शहर के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना को बनाया गया है, जबकि भोपाल ग्रामीण की कमान अनोखी मानसिंह पटेल के हाथों में दी गई है। इंदौर शहर में चिंटू चौकसे को और इंदौर ग्रामीण में विपिन वानखेड़े को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन सृजन अभियान में अहम पड़ाव

प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि यह पूरी प्रक्रिया गहन विचार-विमर्श और सांगठनिक परंपराओं का पालन करते हुए संपन्न हुई। पार्टी ने सभी नव-निर्वाचित जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि अब जिम्मेदारी उनकी है कि वे जिलों में कांग्रेस की पकड़ मजबूत करें और संगठन को नई ऊर्जा दें। पार्टी का मानना है कि ये नियुक्तियां आगामी चुनावी रणनीति और जनसंपर्क में मील का पत्थर साबित होंगी।

अब इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखने को मिल रहा है। क्या इन नियुक्तिओं से कांग्रेस जिला स्तर पर नए अध्यक्ष के साथ मिलकर संगठन को मजबूती से खड़ा कर पाती है और क्या जनता इन तक ये नए जिला अध्यक्ष कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचा पाते हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें