CM House में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल , सोर्स सोशल मीडिया  
मध्य प्रदेश

PM Modi Appeal Violation: महिला आयोग और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष CM हाउस तलब, पद छीनने की चेतावनी

PM Modi VIP Culture Break : छतरपुर और सिंगरौली में निकाली थी सैकड़ों वाहनों की रैली, बंद कमरे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष ने ली क्लास, नेताओं ने दी सफाई।

सुधीर दंडोतिया

Mohan Yadav Warning Bopal: PM Narendra Modi की वीआईपी संस्कृति और फिजूलखर्ची को कम करने की अपील की अवहेलना करना मध्य प्रदेश के दो बड़े भाजपा नेताओं को भारी पड़ गया है। छतरपुर और सिंगरौली में सैकड़ों वाहनों की रैली निकालने के मामले में सरकार और संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री निवास (CM House) में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल को तलब किया गया।

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद रहे। करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चली इस बैठक में दोनों नेताओं से पहले स्पष्टीकरण मांगा गया और फिर उन्हें सख्त लहजे में समझाइश दी गई।

भविष्य में पद छीनने की दी नसीहत

सरकार और संगठन की ओर से दोनों पदाधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं और निर्देशों की अवहेलना की गई, तो उन्हें सौंपे गए जिम्मेदारी के पद तुरंत छीन लिए जाएंगे। नेताओं को नसीहत दी गई है कि आगे से ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे पार्टी नेतृत्व की छवि पर आंच आए।

 दोनों नेताओं ने संगठन के सामने अपना बचाव करते हुए सफाई पेश की, विरोधियों पर मढ़ा दोष

महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव की सफाई

, "मेरा दौरा पूरी तरह से आयोग का आधिकारिक कार्यक्रम था। मैंने सागर में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहीं रात्रि विश्राम किया था। इसके बाद छतरपुर में मंदिरों के दर्शन का कार्यक्रम था। रास्ते में समर्थकों ने स्वागत के लिए गाड़ी रोकी थी, लेकिन कुछ विरोधी लोगों ने उसी दौरान वीडियो बनवाकर उसे गलत तरीके से प्रसारित कर दिया।"

सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की सफाई

"मेरे स्वागत समारोह में केवल गिने-चुने वाहन ही शामिल थे। रैली का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सड़क पर चल रहे सामान्य (रूटीन) ट्रैफिक के वाहनों को जोड़कर दिखाया गया है। लोगों ने ट्रैफिक को मेरी रैली का हिस्सा बताकर वीडियो फैलाया है, जो पूरी तरह गलत है।"

चेतावनी देकर छोड़ दिया

फिलहाल, संगठन ने दोनों नेताओं की दलीलों को सुनने के बाद उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया है, लेकिन इस कार्रवाई से साफ है कि भाजपा नेतृत्व अनुशासन को लेकर बेहद गंभीर है।

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार