करब में मिला महिला का अधजला शव फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना में महिला की हत्या कर शव जलाया, हाईवे किनारे करब में मिली अधजली बॉडी, टैटू से होगी पहचान

Morena Woman Murder Case : मुरैना के छैरा गांव में नेशनल हाईवे-552 किनारे बाजरे की करब में महिला का अधजला शव मिला। पैर पर टैटू से पहचान की कोशिश, DNA जांच भी होगी।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मुरैना में हाईवे किनारे बाजरे की करब में मिला महिला का अधजला शव।

  • बागचीनी थाना क्षेत्र के छैरा गांव की घटना।

  • महिला का चेहरा और शरीर बुरी तरह जलने से पहचान मुश्किल।

  • एक पैर पर मिले टैटू से शिनाख्त की कोशिश।

Woman Burnt Body Found in Morena : मुरैना जिले में एक महिला की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव जलाने का मामला सामने आया है। हत्यारों ने महिला के शव को बाजरे की करब में रखकर आग लगा दी। नेशनल हाईवे-552 किनारे खेत में जलती हुई बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महिला का शरीर बुरी तरह जल चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस को महिला के एक पैर पर टैटू का निशान मिला है। अब इसी के आधार पर मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

हाईवे किनारे करब में जलता मिला महिला का शव

मामला मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र का है। यहां छैरा गांव स्थित कटीबरी मंदिर के पास नेशनल हाईवे-552 के किनारे रखी बाजरे की करब में महिला का शव जलता हुआ मिला। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बागचीनी थाना पुलिस ने आग बुझाई और अधजले शव को बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया।

चेहरा और शरीर जलने से पहचान मुश्किल

महिला का शरीर बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के इरादे से शव को करब में रखकर जलाया गया। पुलिस को महिला के पैर पर टैटू का निशान मिला है। इसी टैटू को मृतका की पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है।

आसपास के थानों में भेजी सूचना, DNA जांच भी होगी

पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी है। इसके अलावा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए DNA जांच की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है।

SDOP बोले- टैटू के आधार पर पहचान की कोशिश

SDOP जौरा मोहित यादव ने बताया कि बागचीनी थाना क्षेत्र के छैरा गांव के पास हाईवे किनारे करब में जलती हुई बॉडी मिली थी। बॉडी महिला की बताई जा रही है। उसके एक पैर पर टैटू का निशान भी मिला है। पुलिस टैटू के आधार पर पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हत्या कहां हुई, शव जलाने के पीछे कौन?

मुरैना पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला कौन है, उसकी हत्या कहां की गई और शव को हाईवे किनारे लाकर जलाने के पीछे किसका हाथ है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

SSR-2027 के तहत यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम बदला, 17 नवंबर को जारी होगी प्रारूप सूची

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update