खौफ का दूसरा नाम कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, मुरैना पुलिस ने बाएं पैर में मारी गोली; 80 हजार का इनामी था डकैत

Kalli Gurjar Short Encounter: मुरैना पुलिस ने कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में डकैत कल्ली के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने कल्ली पर 80 हजार रुपये का इनाम रखा था।
Kalli Dakait Short Encounter By Morena Police
डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • 80 हजार रुपये का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार।

  • पुलिस के साथ मुठभेड़ में डकैत के बाएं पैर में लगी गोली।

  • मुरैना में आरोपी ने फैला रखी थी दहशत।

  • एसपी धर्मराज मीणा ने की ऑपरेशन में शामिल पुलिस जवानों की सराहना।

Kalli Dakait Short Encounter By Morena Police: मुरैना पुलिस ने 5 नवंबर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबल के डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और डकैत के बीच मुठभेड़ हुई जिसके चलते कल्ली के पैर में गोली लगी। कल्ली को पुलिस घायल अवस्था में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंची है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि, कल्ली गुर्जर पर एक से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। वह सोशल मीडिया पर भौकाल बनाते हुए अन्य डकैतों को धमकी दे रहा था। साथ ही पूरे इलाके में खौफ का माहौल फैला रहा था। उसपर पुलिस ने 80 हजार रुपये का इनाम रखा था। बता दें कि, 200 जवानों की टीम पिछले कई दिनों से चंबल के जंगलों में उसे तलाश रही थी।

शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हुआ कल्ली

दोपहर करीब एक बजे मुरैना पुलिस अधीक्षक समेत 25 जवानों की टीम और अफसरों के साथ कल्ली गुर्जर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में डकैत के बाएं पैर में गोली लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक कल्ली अस्पताल के अंदर ही था।

जिला अस्पताल छावनी में तब्दील

मिली जानकारी के अनुसार कल्ली गुर्जर के मेडिकल के बाद उसे अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं। पुलिस ने कल्ली के एक और साथी अजय गुर्जर को भी पकड़ लिया है और उसका भी उपचार जारी है। हालांकि उसके तीन साथी अभी भी फरार हैं।

Kalli Dakait Short Encounter By Morena Police
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, दिवाली से पहले कचरे के ढेर से बेहाल राजधानी, अटल भवन पर प्रदर्शन

वीडियो में मुरैना के मंदिर के सामने दिखाई दिया था कल्ली

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद टीम के जवानों को शाबाशी मिल रही है। एसपी धर्मराज मीणा ने इस ऑपरेशन की सराहना की है। बता दें कि, पुलिस का यह ऑपरेशन काफी जटिल था। जहां मुरैना पुलिस उसे खोजने के लिए जंगल-जंगल छान रही थी तो वहीं कल्ली से एक गलती यह हो गई कि उसने अपना सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें वह मुरैना के महेश्वर मंदिर के सामने खड़ा दिखाई दे रहा था। उस वीडियो में वह करुआ गुर्जर को धमकाते हुए कह रहा था कि मैं मंदिर आ गया हूं, तुझमें अगर हिम्मत है तो आकर मिल। इस वीडियो के बाद पुलिस पर कई सवाल भी खड़े हुए थे।

जिसके बाद जांच तेज कर दी गई और आज एक मुठभेड़ में पुलिस द्वारा कल्ली का शॉर्ट एनकाउंटर उसे पकड़ लिया।

Kalli Dakait Short Encounter By Morena Police
परिवहन मंत्री के स्टाफ पर केके मिश्रा के गंभीर आरोप, महिलाओं से खिलवाड़ को लेकर सरकार से पूछे सवाल