मुरैना फायरिंग केस में गिरफ्तार आरोपी फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 30 मिनट में करीब 40 राउंड फायर, दोनों पक्षों के 7 लोगों पर FIR

Morena Police Action in Firing Case : मुरैना की तुलसी कॉलोनी में वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच आधी रात करीब 30 मिनट तक फायरिंग हुई। एक नाबालिग समेत सात पर केस दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मुरैना की तुलसी कॉलोनी में आधी रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष।

  • 30 मिनट में 40 राउंड गोलियां चलने का दावा।

  • नाबालिग समेत सात लोगों पर केस, चार आरोपी गिरफ्तार।

  • पुलिस ने जब्त किए तीन कट्टे, एक बंदूक और कारतूस।

Morena Tulsi Colony Firing Case : मुरैना शहर की तुलसी कॉलोनी में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब सवा 12 बजे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया।

दोनों ओर से कट्टों और बंदूक से करीब 30 मिनट तक फायरिंग होती रही। इस दौरान 30 से 40 राउंड गोलियां चलने का दावा किया जा रहा है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें फायरिंग और पथराव की आवाजाही सुनाई दे रही है।

आधी रात गोलियों की आवाज इलाके में दहशत

घटना तुलसी कॉलोनी और शिकारपुर इलाके की है। रात में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। गहरी नींद में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान पथराव भी हुआ और करीब आधे घंटे तक इलाके में तनाव बना रहा।

बाइक से जा रहे किशोर ने लगाए फायरिंग के आरोप

पहले पक्ष की ओर से 16 वर्षीय किशोर ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि वह अपने दोस्त सूरज मावई के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान तुलसी कॉलोनी के अमृतलाल गोले, गजेंद्र गोले, बालवीर गोले और उनके साथियों ने रास्ते में घेरकर फायरिंग कर दी। किशोर के मुताबिक, उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं, दूसरे पक्ष के अमृतलाल गोले ने मुरैना पुलिस को बताया कि वह रात में अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी सूरज मावई और एक 16 वर्षीय किशोर बाइक से वहां पहुंचे। अमृतलाल का आरोप है कि दोनों के पास कट्टे थे और आते ही गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस शिकायत पर पुलिस ने सूरज मावई और एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुरानी रंजिश और वर्चस्व बना विवाद की वजह

कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के मुताबिक, दोनों पक्ष दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनके बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों पक्ष क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखना चाहते हैं। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं।

तीन कट्टे और बंदूक जब्त, चार गिरफ्तार

मुरैना में फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन कट्टे, एक बंदूक और कुछ कारतूस जब्त किए हैं। मामले में एक नाबालिग समेत कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप