मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, करीब 10 राउंड फायरिंग

Morena Crime News: मुरैना के नाका गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने के बाद करीब 10 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है।
सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद , जमकर चले लाठी डंडे, हुई फायरिंग
दोनों पक्ष के लोग आमने सामने लाठियाँ लेकर विवाद करते हुए ,नव भारत
Published on
Updated on

Morena Firing News : मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र के नाका गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शनिवार को शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाल गांव के पहाड़ पर करीब एक बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि नाका गांव के मोती सिंह गुर्जर, लल्ला गुर्जर और जनका सिंह गुर्जर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सरकारी जमीन पर खंडा डालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से रह रहे तहसीलदार सिंह गुर्जर ने इसका विरोध किया।

कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट

तहसीलदार सिंह गुर्जर ने मकान के पास स्थित सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध करते हुए सवाल किया कि वहां खंडा क्यों डाला जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे।

लाठी लगने से तीन लोग गंभीर घायल

मारपीट में तहसीलदार सिंह गुर्जर, भुजवल सिंह गुर्जर और करतार सिंह गुर्जर को गंभीर चोटें आई हैं। विवाद के दौरान स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद मोती सिंह गुर्जर पक्ष से मुनेश गुर्जर और बृजराज गुर्जर बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग का आरोप

बताया जा रहा है कि बृजराज और मुनेश ने बंदूकों से करीब पांच से छह राउंड फायर किए। इसके जवाब में तहसीलदार सिंह पक्ष की ओर से भी करीब चार से पांच राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस पहुंची तो बंदूक लेकर भागे लोग

फायरिंग की सूचना मिलते ही माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही फायरिंग कर रहे लोग बंदूकें लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और घटना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई।

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद , जमकर चले लाठी डंडे, हुई फायरिंग
दतिया से शुरू हुई संकल्प यात्रा, 500 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

फिलहाल मुरैना पुलिस ने तहसीलदार सिंह गुर्जर की शिकायत पर मोती सिंह गुर्जर, जनक सिंह गुर्जर, लल्ला, बृजराज सिंह गुर्जर और मुनेश सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरकारी जमीन पर कब्जे और फायरिंग के आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com