बारिश में तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

बारिश में तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार; मुरैना के पंचमपुरा में आज तक नहीं बना मुक्तिधाम

Morena Panchampura Cremation Ground Issue: मुरैना के पहाड़गढ़ में विकास के दावों की खुली पोल, कहारपुरा पंचायत के पंचमपुरा गांव में आजादी के दशकों बाद भी नहीं बना पक्का मुक्तिधाम।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Cremation Ground Issue In Morena Village: मुरैना के पहाड़गढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज भी लोगों को कई मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का मुंह ताकना पड़ रहा है। सड़क और पेयजल जैसी समस्याओं के बीच अब मुक्तिधाम की बदहाल व्यवस्था का मामला सामने आया है। कहारपुरा पंचायत के पंचमपुरा गांव में आज तक मुक्तिधाम का निर्माण नहीं हो सका है। शुक्रवार को एक महिला की मौत के बाद बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले में तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।

पंचमपुरा गांव कहारपुरा पंचायत मुख्यालय से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में पंचायत की ओर से अब तक मुक्तिधाम के लिए न तो पक्का निर्माण कराया गया है और न ही अंतिम संस्कार के लिए कोई समुचित व्यवस्था की गई है। ऐसे में ग्रामीणों को खुले मैदान में ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है।

बारिश के मौसम में होती है सबसे ज्यादा परेशानी

सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के मौसम में होती है। कच्चे रास्तों से होकर ग्रामीणों को खुले स्थान तक पहुंचना पड़ता है। बारिश होने पर अंतिम संस्कार के लिए तिरपाल या अस्थायी टिनशेड का सहारा लेना पड़ता है। शुक्रवार को भी बघेल समाज की एक महिला के निधन के बाद ग्रामीणों को इसी परेशानी से गुजरना पड़ा।

ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

बारिश के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू करने में भी दिक्कत आई। इसके बाद ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर उसके नीचे अंतिम संस्कार की पूरी क्रियाएं पूरी कीं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से कहारपुरा की दूरी अधिक होने के कारण हर बार ग्रामीणों के लिए वहां जाकर अंतिम संस्कार करना व्यावहारिक नहीं है।

ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही है मुक्तिधाम निर्माण की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचमपुरा में मुक्तिधाम निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिला पंचायतों में विकास कार्यों पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होने की बात सामने आती है, लेकिन गांवों में जरूरी सुविधाओं की स्थिति अभी भी बदहाल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पंचमपुरा में जल्द से जल्द पक्के मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश या खराब मौसम में किसी परिवार को अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने के लिए इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति