मुरैना में मृत मिली मादा तेंदुआ  (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना के पहाड़गढ़ में मृत मिली मादा तेंदुआ, 25 दिन में दूसरे तेंदुए की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

Morena Leopard Death: मुरैना के पहाड़गढ़ में 25 दिन के भीतर दूसरे तेंदुए की मौत। सड़क किनारे लहूलुहान मिली मादा तेंदुआ, अज्ञात वाहन की टक्कर से जान जाने की आशंका।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना के पहाड़गढ़ के जंगल में दूसरे तेंदुए की मौत।

  • 25 दिन के अंदर दूसरे तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप।

  • सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला 2 से ढाई साल की मादा तेंदुए का शव।

  • सिर में गंभीर चोट, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका।

Female Leopard Found Dead in Morena: मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगलों में तेंदुओं की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। 25 दिन के अंदर ही दूसरे तेंदुए की मौत का मामला सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

बता दें कि, इस बाद एक मादा तेंदुआ आधी रात को सड़क पर लहूलुहान हालत में मृत पाई गई। वन विभाग का मानना है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से मादा तेंदुआ की मौत हुई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

बताया जा रहा है कि यह मामला शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात का है। जब डिप्टी रेंजर रवि तोमर वनकर्मियों के साथ गश्त पर निकले थे, उसी समय रात करीब एक बजे वन विभाग की टीम मरा गांव से पहाड़गढ़ की तरफ जा रही थी। इसी समय सड़क के किनारे एक तेंदुए का शव दिखाई पड़ता है। खूंखार वन्यजीव होने की वजह से पहले तो कोई भी तेंदुए के पास नहीं गया लेकिन जब काफी देर तक उसके शरीर में हलचल नहीं दिखी तब वनकर्मियों उसके पास पहुंचे और उन्होंने मादा तेंदुए को मृत पाया।

मादा तेंदुए के सिर में लगी थी गंभीर चोट

जब शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया, तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया कि तेंदुए के सिर में गंभीर चोट आई थी। डीएफओ हरीश बघेल के अनुसार मृत मादा तेंदुआ की उम्र करीब 2 से ढाई साल बताई थी। प्रारंभिक तौर पर किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं मृत तेंदुआ का वन विभाग ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

25 दिन के अंदर दूसरे तेंदुए की मौत

गौरतलब है कि, मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगल में तेंदुए की मौत का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले 20 अक्टूबर को पंचमपुरा इलाके में करीब 12 साल की मादा तेंदुआ मृत मिली थी। उसका शव झाड़ियां में पड़ा हुआ था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज