थाने में आरोपी ने काटी हाथ की नस (फोटो सोर्स- नवभारत)
मुरैना

दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में ब्लेड से काटा गला और हाथ की नस, पुलिस में मचा हड़कंप, उठ रहे सवाल

Morena Crime News : मुरैना कोतवाली थाने में दुष्कर्म के आरोपी ने ब्लेड से हाथ की नस और गला काटकर खुद को घायल कर लिया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Kotwali Police Station Incident : मुरैना में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर कोतवाली थाने लाए गए 26 वर्षीय आरोपी ने रात में थाने के अंदर ब्लेड से पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर गले पर वार कर खुद को घायल कर लिया। आरोपी के गले से खून निकलता देख थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना 15 अगस्त की रात की है।

गांधी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवती शनिवार शाम अपने भाई के साथ कोतवाली थाने पहुंची थी। युवती ने वनखंडी रोड की वीडियो वाली गली निवासी छोटू उर्फ नरेंद्र शर्मा पर करीब तीन साल से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पहली बार घर पहुंचकर उसका दुष्कर्म किया और इसके बाद कथित तौर पर धमकाकर कई बार उसका शोषण किया। युवती ने आरोपी पर तीन लाख रुपये से अधिक ऐंठने का भी आरोप लगाया है।

शादी तय होने के बाद फिर धमकी देने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक अब उसकी शादी तय हो चुकी है। आरोप है कि करीब 10 दिन पहले आरोपी ने उसे धौलपुर रोड स्थित काका होटल में बातचीत के बहाने बुलाया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो उसके मंगेतर को भेजकर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने की धमकी दे रहा था। उसने परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी पुलिस को बताई।

थाने लाने के कुछ देर बाद आरोपी ने खुद को किया घायल

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी छोटू शर्मा को पकड़कर कोतवाली थाने लाया। आरोप है कि थाने में बैठाए जाने के कुछ देर बाद आरोपी ने अपनी पेंट की जेब से ब्लेड निकाला और खुद को घायल कर लिया। पहले उसने हाथ की नस काटी और फिर गले पर ब्लेड चला दिया। पुलिस के मुताबिक उसके गले में 10 टांके और हाथ में आठ टांके लगाए गए हैं।

बिना तलाशी के थाने में बैठाने पर उठे सवाल

घटना के बाद कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में आरोपी को पकड़कर थाने लाने के बाद उसके कपड़ों और सामान की पर्याप्त तलाशी नहीं ली गई। आरोपी की जेब में ब्लेड होने के बावजूद वह उसे थाने के अंदर ले जाने में सफल रहा। इसके बाद उसने पुलिस की मौजूदगी में खुद को घायल कर लिया।

पुलिसकर्मियों को भनक लगने से पहले हुआ घटनाक्रम

बताया गया कि आरोपी ने रात करीब आठ बजे खुद को ब्लेड से घायल किया। गले से खून निकलने के बाद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी हुई और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने थाने में आरोपियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस की लापरवाही की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो रही है।

आरोपी जेल भेजा गया, पुलिस जांच में जुटी

उपचार के बाद आरोपी की हालत खतरे से बाहर बताई गई। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी के परिजनों ने युवती द्वारा दुष्कर्म की शिकायत किए जाने पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले में दर्ज आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही थाने के अंदर आरोपी तक ब्लेड कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई, इसे लेकर भी सवाल बने हुए हैं।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां