सिवनी : 45 साल के मौलाना ने 20 वर्षीय शिष्या से की शादी, आहत पिता ने की आत्महत्या, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Seoni Suicide Case : सिवनी के खैरी गांव में 45 वर्षीय मौलाना की 20 वर्षीय शिष्या से शादी के बाद विवाद हुआ। युवती के पिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज किया।
Police Investigate Suicide Case After Marriage Dispute
परिजनों ने किया हंगामा(फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Seoni Maulana Disciple Marriage Case : सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के खैरी गांव में 45 वर्षीय मौलाना द्वारा अपनी 20 वर्षीय शिष्या से शादी किए जाने के बाद विवाद गहरा गया। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन इस शादी के फैसले से नाराज थे। इसी बीच युवती के पिता अहफाज खान ने 14 अगस्त की देर रात आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, मौलाना मिनहाज खान ने 20 वर्षीय युवती से शादी की थी। इस फैसले से युवती के पिता कथित तौर पर आहत थे। 14 अगस्त की देर रात उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए मौलाना मिनहाज खान और उसके सहयोगियों पर प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। परिजनों की शिकायत के आधार पर कान्हीवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मौलाना समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

सात आरोपियों के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार

सिवनी पुलिस के मुताबिक, मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मौलाना मिनहाज खान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और आरोपों की जांच कर रही है।

Police Investigate Suicide Case After Marriage Dispute
नाग पंचमी पर खुले नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 24 घंटे होंगे दर्शन

गांव में तनाव के बाद पुलिस की नजर

शादी और उसके बाद हुई आत्महत्या की घटना के चलते खैरी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। फिलहाल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com