मुरैना पुलिस की कार्रवाई (फोटो सोर्स- नवभारत) 
मुरैना

मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Morena Police Raid : मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। कलेक्ट्रेट के सामने दबिश देकर 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। 3 आरोपी गिरफ्तार हैं और फरार माफियाओं की तलाश जारी है।

प्रीतेश जैन

Morena Illegal Stone Mining: मुरैना में अवैध पत्थर कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने जिला पंचायत रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास संचालित अवैध पत्थर मंडी पर संयुक्त दबिश दी। कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुलिस लाइन के करीब 100 जवानों के साथ चारों तरफ से घेराबंदी की। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर भाग निकले।

पुलिस के पहुंचते ही पत्थर माफियाओं में भगदड़ मच गई। कई चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ आरोपी पुलिस को चकमा देकर निकलने में सफल रहे। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से आसपास के क्षेत्र में भी हलचल बनी रही।

बचने के लिए पलटा दी ट्रैक्टर-ट्रॉली

कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए पत्थरों से भरी अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ऊबड़-खाबड़ रास्ते में ही पलटा दी, ताकि पुलिस उन्हें जब्त न कर सके। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीधा कराया और कब्जे में लिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।

पांच वाहन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कुल पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। इनमें तीन ट्रैक्टर बिना पंजीयन नंबर के मिले, जबकि दो पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज थे। कार्रवाई के दौरान नूराबाद थाना क्षेत्र के लोहगढ़ निवासी बृजमोहन गुर्जर, ऊदल सिंह गुर्जर तथा दौरावली निवासी वीरसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

अन्य माफियाओं की तलाश जारी

मुरैना पुलिस अब मौके से फरार हुए अन्य ट्रैक्टर चालकों और अवैध पत्थर कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर रही है। जब्त वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि पत्थर कहां से लाए गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और अवैध पत्थर कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते