चोरी के बाद घर में जांच करती फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम  फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना: कटर से सूने घर का ताला काटा, 18 मिनट में 30 लाख का माल समेट ले गया चोर, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Morena Crime News : मुरैना में सूने घर का ताला कटर से काटकर चोर 18 मिनट में करीब 30 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर समेट ले गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena 30 Lakh Theft : मुरैना शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आए हैं। नैनागढ़ रोड पर बीयर फैक्ट्री के एक अकाउंटेंट के सूने घर को नकाबपोश चोर ने निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। आरोपी कटर और हथौड़ी लेकर पहुंचा था और महज 18 मिनट में घर के ताले तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर झोले में भरकर फरार हो गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

मामला नैनागढ़ रोड स्थित काली माता मंदिर के पास का है। अंबाह निवासी राहुल गुप्ता रायरू बीयर फैक्ट्री में अकाउंटेंट हैं और करीब चार साल से यहां किराए के मकान में रह रहे हैं। उनकी पत्नी पिंकी गुप्ता मकान के आगे वाले हिस्से में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को राहुल अपनी पत्नी को लेकर पोरसा स्थित उनके मायके चले गए थे। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोर ने रात में वारदात को अंजाम दिया।

CCTV में कटर और हथौड़ी लेकर घूमता दिखा चोर

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार नकाबपोश चोर रात करीब डेढ़ बजे से घर के आसपास घूमकर रेकी करता रहा। उसके एक हाथ में कटर और दूसरे हाथ में हथौड़ी थी। रात 1 बजकर 52 मिनट पर उसने कटर से मुख्य दरवाजे की कुंडी काटी और घर के अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद आरोपी ने कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और कीमती जेवर समेट लिए।

18 मिनट में वारदात कर झोला लेकर हुआ फरार

चोर महज 18 मिनट में वारदात को अंजाम देकर रात 2 बजकर 10 मिनट पर हाथ में झोला लेकर घर से बाहर निकलता दिखाई दिया। फुटेज में बाहर निकलते समय उसके चेहरे पर बंधी साफी खुल गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

नकदी के साथ 150 ग्राम सोना और 200 ग्राम चांदी चोरी

पीड़ित परिवार के अनुसार चोर करीब दो लाख रुपए नकद, सोने के दो कॉलर हार, दो चेन, चार चूड़ियां, अंगूठियां, टॉप्स, नथ और टीका समेत अन्य आभूषण ले गया। चोरी हुए जेवरों में करीब 150 ग्राम सोना और 200 ग्राम चांदी शामिल है। परिवार ने नकदी और जेवरों की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई है।

मेंहदी सीखने पहुंची युवती ने देखा खुला दरवाजा

चोरी का पता शनिवार दोपहर करीब 2 बजे चला, जब कीर्ति मंगल नाम की युवती मेंहदी सीखने के लिए पिंकी गुप्ता के घर पहुंची। पार्लर बंद मिला, लेकिन घर का मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर सामान बिखरा देखकर उसने पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पिंकी गुप्ता को फोन कर जानकारी दी गई और वीडियो कॉल पर घर की स्थिति देखने के बाद चोरी का खुलासा हुआ।

बैंक से दो महीने पहले छुड़ाए थे जेवर

पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी हुए जेवर पहले बैंक में रखे थे, जिन्हें आर्थिक जरूरत के चलते लोन चुकाने के बाद करीब दो महीने पहले वापस छुड़ाया गया था। राहुल गुप्ता ने बताया कि वह कुछ महीने पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज में लाखों रुपए खर्च हुए थे। अब परिवार इस मुश्किल से उबर ही रहा था कि घर में लाखों की चोरी हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, फोरेंसिक टीम भी पहुंची

शहर के बीचोंबीच हुई इस बड़ी चोरी के बाद पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश चोर की तलाश कर रही है और चोरी हुए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ

Mann Ki Baat Highlights: महिला सशक्तिकरण पर PM मोदी का जोर, जानें 137वें एपिसोड की 5 बड़ी बातें

डिजिटल अरेस्ट पर सख्त CJI, बोले- नए दौर का अपराध रोकने संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका

Weather Alert: पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप, ओडिशा में रेड अलर्ट, बिहार-UP में भी आफत

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान