मुरैना में पुलिस की रेड (फोटो सोर्स- नवभारत)
मुरैना

मुरैना: लोहिया बाजार के फूड गैराज में पुलिस का छापा, पकड़े गए दो कपल, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई

Morena Crime News : मुरैना के लोहिया बाजार स्थित फूड गैराज फैमिली रेस्टॉरेंट में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने दो कपल और एक कर्मचारी से पूछताछ की।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Food Garage Police Raid : मुरैना के लोहिया बाजार स्थित शारदा कॉम्प्लेक्स में संचालित फूड गैराज फैमिली रेस्टॉरेंट में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस को रेस्टॉरेंट में देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो कपल को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान एक युवक और युवती रेस्टॉरेंट के एक कमरे में बैठे मिले। वहीं एक अन्य युवक और युवती रेस्टॉरेंट में बैठकर नाश्ता करते हुए मिले। पुलिस ने दोनों कपल को मौके से पकड़ा और पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लेकर पहुंची। हालांकि, पुलिस की जांच में देह व्यापार जैसी गतिविधि की पुष्टि हुई है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

होटल कर्मचारी से भी पूछताछ

कार्रवाई के दौरान पुलिस रेस्टॉरेंट के एक कर्मचारी को भी पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। पुलिस कर्मचारी से रेस्टॉरेंट में आने वाले लोगों, कमरों के इस्तेमाल और वहां संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

माता-पिता को थाने बुलाकर दी समझाइश

पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों के माता-पिता को भी कोतवाली थाने बुलाया। पुलिस ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए उन्हें समझाइश दी। इसके बाद दोनों कपल को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए जा सकते हैं।

कार्रवाई का वीडियो भी आया सामने

पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल पुलिस रेस्टॉरेंट में हुई गतिविधियों और सूचना की सत्यता को लेकर जांच कर रही है। पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि रेस्टॉरेंट में किसी तरह की अनैतिक या अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी या नहीं।

पुलिस ने कहा- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने होटल संचालक और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटाई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों कपल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना