मुरैना में सीएम ने भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में भाजपा के नए संभागीय कार्यालय का CM ने किया उद्घाटन, बोले- कार्यकर्ता हमारी असली पूंजी

BJP Chambal Office: मुरैना में धनतेरस पर भाजपा के नए 5 मंजिला संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, सीएम मोहन यादव ने करुआ में की स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • धनतेरस पर सीएम मोहन यादव ने मुरैना में भाजपा के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

  • पांच मंजिला भवन को मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।

  • बोले- पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता हैं, आज उन्हें अपना घर मिला।

  • भाजपा का नया कार्यालय आमजन की समस्याओं के समाधान का केंद्र भी बनेगा।

Mohan Yadav Inaugurates BJP Office in Morena: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस के अवसर पर मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया। वीआईपी रोड पर बने पांच मंजिला भवन का मुख्यमंत्री ने दोपहर करीब एक बजे पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ फीता काटकर कार्यालय में प्रवेश किया।

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, “हमारा धन तो पार्टी के कार्यकर्ता हैं और आज इन कार्यकर्ताओं को अपना घर मिला है। इससे अच्छी धनतेरस क्या होगी, हमारी दीपावली तो आज ही बन गई।”

कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं का केंद्र बनेगा कार्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यह विश्वास होना चाहिए कि यहां उसकी समस्या का समाधान जरूर होगा। यह भवन केवल संगठन की गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान का केंद्र भी बनना चाहिए। उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि 2002-03 में उज्जैन में भाजपा महामंत्री रहते हुए उन्होंने किराए की धर्मशाला में पार्टी कार्यालय संचालित होते देखा था।

भोपाल के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा भाजपा कार्यालय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसे राजधानी भोपाल के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा पार्टी कार्यालय बताया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यहां व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता तैयार होने चाहिए। उन्होंने बताया कि भवन में 2 हजार लोगों का भोजन बनाने की क्षमता वाली रसोई, 1700 लोगों की क्षमता वाला सभागार और पुस्तकालय बनाया गया है। इस दौरान जनसंघ के समय से जुड़े करीब 15 वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी किया गया।

करुआ गांव में मिडिल स्कूल की घोषणा, रजिस्ट्री अभियान शुरू

कार्यालय उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री करुआ गांव पहुंचे और स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने रजिस्ट्री का खर्च उठाया है। पक्के दस्तावेज मिलने से मकान का कानूनी मालिकाना हक मिला है और अब बैंक से ऋण लेने में भी सुविधा होगी। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव में मिडिल स्कूल शुरू करने की घोषणा की। कार्यक्रम में 200 से अधिक रजिस्ट्रियां कराने वाले तहसीलदारों और पटवारियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को धनतेरस के उपहार भी दिए।

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास