मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला  (सोर्स- सोशल मीडिया)
मंदसौर

मंदसौर में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार, संतरे का लालच देकर ले गए थे आरोपी

Mandsaur Crime News: मंदसौर में खौफनाक वारदात, सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म। दो आरोपी गिरफ्तार, गुस्साई भीड़ ने गरोठ थाने के बाहर जमकर की नारेबाजी।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मंदसौर में 7 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला।

  • सात डॉक्टरों की टीम ने शॉर्ट पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि की।

  • बच्ची के शरीर और चेहरे पर मिले चोट व खरोंच के निशान।

  • गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमकर किया प्रदर्शन

Seven Year Old Girl Murder And Assault Case Mandsaur: मंदसौर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक 7 साल की बालिका के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची के चेहरे और शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। इसके अलावा उसके शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि बच्ची के सिर पर किसी भारी चीज जैसे पत्थर से हमला किया गया और एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर उसके सिर को बुरी तरह से कुचला गया। सात डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का शॉर्ट पोस्टमॉर्टम किया। जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई।

मंदसौर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों (दशरथ सिंह और जितेंद्र मेहर) को गिरफ्तार किया है। बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंदसौर जिले के गरोठ थाने के बाहर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके अलावा सड़क पर ट्रैक्टर के टायर रखकर दोपहर 2 बजे तक चक्काजाम भी किया गया।

एसपी की गाड़ी के सामने लेटे प्रदर्शनकारी

जब इस मामले का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा घटनास्थल पर पहुंचे। तब प्रदर्शन कर रहे लोग उनकी गाड़ी के सामने लेट गए। इस खौफनाक घटना के बाद हुए प्रदर्शन के चलते पूरा मार्केट बंद रहा।

घटना को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

इस घटना के बाद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर देखने को मिला। ग्रामीणों ने गरोठ थाना के बाहर जमकर नारेबाजी की और पकड़े गए आरोपियों को यहीं सजा देने की बात कही। हालांकि पुलिस भारी भीड़ के बीच से आरोपियों को थाने के अंदर ले गई।

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई जा रही है कि आरोपी बच्ची को संतरे का लालच देकर आपने साथ लेकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति