मुख्यमंत्री मोहन यादव फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
मंदसौर

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- गांधी सागर से 20 गुना बढ़ेगी बिजली उत्पादन क्षमता, 3 साल में पूरा हुआ प्रोजेक्ट

Gandhi Sagar Pumped Hydro Storage Project: गांधी सागर में पंप्ड हाइड्रो प्लांट से बिजली उत्पादन क्षमता 20 गुना तक बढ़ाने का दावा। CM मोहन यादव ने कैबिनेट से पहले परियोजना और पर्यटन की संभावनाएं बताईं।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • गांधी सागर पंप्ड हाइड्रो परियोजना से बिजली उत्पादन क्षमता 20 गुना तक बढ़ाने का दावा।

  • दो जलाशयों के बीच पानी के आवागमन से बार-बार बिजली उत्पादन।

  • मुख्यमंत्री बोले- पानी की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जाएगी।

  • गांधी सागर में टेंट सिटी से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

  • सीएम ने तीन साल में प्रोजेक्ट पूरा करने को बताया बड़ी उपलब्धि।

CM Mohan Yadav Statement on Gandhi Sagar : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधी सागर में कैबिनेट बैठक से पहले कहा कि प्रदेश सरकार ने गांधी सागर की जलराशि का बेहतर उपयोग करने के लिए पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना पर काम किया है। नई तकनीक के जरिए बिजली उत्पादन की क्षमता लगभग 20 गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

इस व्यवस्था में दो जलाशयों के बीच पानी का आवागमन होगा और एक ही जलराशि से बार-बार बिजली बनाई जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने इसे मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रयोग बताया।

पानी की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जाएगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज तकनीक के जरिए दो जलाशयों के बीच पानी का आवागमन कराया जाएगा। इससे एक ही जलराशि का बार-बार उपयोग कर बिजली उत्पादन किया जा सकेगा। सरकार का दावा है कि इस तकनीक से बिजली उत्पादन की क्षमता लगभग 20 गुना तक बढ़ेगी और पानी की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जाएगी। इससे मध्य प्रदेश की बिजली उपलब्धता मजबूत होने के साथ देश के दूसरे राज्यों को भी इस परियोजना से सीखने का अवसर मिलेगा।

डेस्टिनेशन कैबिनेट से पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश

सीएम ने कहा कि गांधी सागर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और विशेषताओं को देश-दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से यहां डेस्टिनेशन कैबिनेट आयोजित की गई है। जलराशि से घिरा यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है। यहां विकसित की जा रही टेंट सिटी से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं हैं।

वन्यजीवों और गिद्धों के लिए समृद्ध है क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने गांधी सागर क्षेत्र की वन्य संपदा का जिक्र करते हुए कहा कि यह इलाका वन्यजीवों और पक्षियों की कई प्रजातियों के लिए अनुकूल है। चीता परियोजना के साथ यहां विलुप्तप्राय गिद्धों सहित कई प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं। उन्होंने इस क्षेत्र को वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

तीन साल में पूरा किया गया प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री

मोहन यादव ने कहा कि पंप्ड हाइड्रो परियोजना अपने आप में एक केस स्टडी बनेगी। उनके मुताबिक, जिस काम को पूरा होने में सामान्य तौर पर करीब 10 साल लग सकते थे, उसे सरकार ने लगभग तीन साल में पूरा किया है। पहाड़ी पर विशाल जलाशय का निर्माण करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह जलाशय आकार में छोटे सागर जैसा दिखाई देता है।

डेस्टिनेशन कैबिनेट को बताया विकास का नया प्रयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के गठन के लगभग तीन साल पूरे होने जा रहे हैं और इस समय गांधी सागर में आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। उन्होंने पहले आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह उसके माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने की कोशिश की गई, उसी तरह डेस्टिनेशन कैबिनेट से प्रदेश के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

कैबिनेट बैठक में शामिल मंत्रियों को दी बधाई

सीएम ने गांधी सागर डैम के पास आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कैबिनेट के फैसलों से इस क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से इस परियोजना को साकार किया गया है।

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल

कहीं चोलकालीन मूर्ति तो कहीं कच्छ की दुर्लभ कला, PM नरेंद्र मोदी ने विदेशी नेताओं को दिए भारत के ये खास उपहार

22 साल का लतीफ भट क्यों बना कारपेंटर से आतंकवादी, जानें लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का पाकिस्तानी गेम

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'