गांधीसागर में होगी मध्य प्रदेश कैबिनेट की अनोखी बैठक, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- अब तक की बैठकों से होगी अलग

Madhya Pradesh Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक 18 नवंबर को गांधीसागर में होगी। CM मोहन यादव ने इसे अब तक की सबसे अलग बैठक बताया। 2000 MW पंप्ड स्टोरेज परियोजना और पर्यटन पर जोर रहेगा।
cm mohan yadav
मुख्यमंत्री मोहन यादवफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 18 नवंबर को गांधीसागर में होगी मध्यप्रदेश कैबिनेट की डेस्टिनेशन बैठक।

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे अब तक की बैठकों से सबसे अलग बताया।

  • 11,474 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही 2000 मेगावाट क्षमता वाली पंप्ड स्टोरेज परियोजना।

  • साइंस स्टूडेंट्स को परियोजना का भ्रमण कराया जाएगा।

CM Mohan Yadav on Gandhi Sagar MP Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश सरकार 18 नवंबर को गांधीसागर में कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे अब तक हुई बैठकों से अलग और खास बताया है। उनका कहना है कि इस डेस्टिनेशन कैबिनेट के जरिए गांधीसागर को नई पहचान मिलेगी।

साथ ही क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। बैठक के दौरान सरकार का फोकस गांधीसागर की विकास संभावनाओं और पंप्ड स्टोरेज परियोजना पर रहेगा।

2000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना की क्षमता 2000 मेगावाट है और इस पर 11,474 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस तकनीक में सौर ऊर्जा की मदद से पानी को ऊपरी जलाशय तक पहुंचाया जाएगा। जरूरत के समय यानी पीक आवर्स में इसी पानी से बिजली बनाकर ग्रिड को सप्लाई की जा सकेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इससे राज्य को आर्थिक लाभ होगा और बिजली की उपलब्धता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

आधी दर पर बिजली मिलने का दावा

सीएम यादव ने दावा किया कि परियोजना से हर समय बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और इसकी दर भी मौजूदा लागत के मुकाबले आधी हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देते हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए सीखने का बड़ा अवसर बताया और कहा कि साइंस स्टूडेंट्स को इसका भ्रमण कराया जाएगा।

चीता प्रोजेक्ट से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने गांधीसागर क्षेत्र की प्राकृतिक और ऐतिहासिक विशेषताओं का भी जिक्र किया। यहां चीता प्रोजेक्ट संचालित है, जिससे पर्यटन की संभावनाएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र में लाखों साल पुरानी स्फटिक की शिलाएं मौजूद हैं, जिन पर प्राचीन चित्र और शिलालेख उकेरे गए हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह इलाका पुरातात्विक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां के मछुआरों को जल संसाधनों से आजीविका का लाभ मिल रहा है।

cm mohan yadav
इंदौर में पहली बार IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का आगाज, CM मोहन यादव ने पंकज आडवाणी और गीत के साथ लगाया शॉट

डेस्टिनेशन कैबिनेट से विकास और रोजगार पर जोर

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट का उद्देश्य प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थानों को पहचान दिलाना और वहां विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाना है। ऐसी बैठकों से अधिकारियों को भी अलग-अलग क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति समझने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे 18 नवंबर को मनासा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों की सौगात देंगे। उन्होंने गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन को नई गति मिल सकती है।