हथियारों की जानकारी देते NSG कमांडो (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

NSG और MP POLICE के बीच MoU, 400 पुलिसकर्मियों को मिली क्लोज प्रोटेक्शन और काउंटर टेररिज्म की हाईटेक ट्रेनिंग

Police Traning With NSG: DGP की मौजूदगी में NSG के सहयोग से बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन हो गया है। पुलिस और NSG के बीच MoU हुआ है। 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को हाईटेक ट्रेनिंग दी गई है।

सुधीर दंडोतिया

MP Police News:  मध्यप्रदेश पुलिस और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के बीच MoU साइन हुआ है। इसके तहत 400 पुलिसकर्मियों को हाईटेक तकनीक के साथ ट्रेंड किया गया है। यह ट्रेनिंग आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़, तकनीकी रूप से सक्षम और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के सहयोग से आयोजित कॉम्प्रिहेन्सिव कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम में 400 पुलिसकर्मियों को नई तकनीक के तहत ट्रेंड किया गया है। इस मौके पर DGP कैलाश मकवाणा ने कहा कि इस समय ड्रोन हमलों सहित नए प्रकार की आतंरिक सुरक्षा चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए इस प्रकार का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।

NSG और MP Police के बीच MOU

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर NSG और MP Police के बीच MoU किया गया है। ट्रेनिंग में एटीएस, सीटीजी, बीडीएस, विशेष सशस्त्र बल एवं वीआईपी सुरक्षा से जुड़े कुल 432 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान 8 प्रमुख विषयों—क्लोज प्रोटेक्शन, काउंटर टेररिज्म, टैक्टिकल ड्राइविंग, बॉम्ब डिस्पोजल, एंटी ड्रोन, स्नाइपर, के-9 एवं पीएसओ पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई।

पुलिस के काम की सरहाना

डीजीपी ने एटीएस एवं अन्य इकाइयों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश नक्सल उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर चुका है। साथ ही भोपाल में एक आधुनिक सिटीजी ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए जाने हेतु प्रयास जारी हैं, जो भविष्य में पुलिस बल के क्षमता विकास में सहायक होगा।

सिंहस्थ 2028 में मिलेगा प्रशिक्षण का फायदा

डीजीपी ने आगामी सिंहस्थ 2028 का जिक्र करते हुए कहा कि इस आयोजन के दौरान आंतरिक सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक नियंत्रण में प्रशिक्षित बल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने एनएसजी के प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उपयोग राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा में प्रभावी रूप से किया जाए। NSG के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया यह प्रशिक्षण अत्यंत उच्च स्तर का, व्यावहारिक एवं आधुनिक तकनीकों पर आधारित रहा।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज