कूनो में चीता के दो शावकों की मौत, वन विभाग की टीम कर रही जांच 
मध्य प्रदेश

पर्यटकों के लिए खोला गया कुनो नेशनल पार्क, चीता देखने के लिए करना होगा और इंतजार

कुनो नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। लेकिन, यहां आने वाले पर्यटक अभी चीता नहीं देख पाएंगे, क्योंकि चीतों को अभी तक जंगल में नहीं छोड़ा गया है।

रीना पंवार

श्योपुर : मध्यप्रदेश का कुनो नेशनल पार्क मानसून के दौरान बंद रहने के बाद रविवार को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। हालांकि, चीतों को देखने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा, क्योंकि चीतों को अभी तक जंगल में नहीं छोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि कुनो नेशनल पार्क देश में चीतों के लिए एकमात्र आवास स्थल है। पार्क में अभी कुल 24 चीते हैं, जिनमें नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 वयस्क चीते शामिल हैं।

भारत सरकार की पहल पर विलुप्त होने के करीब आठ दशक बाद सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ बड़े चीतों को कुनो में लाया गया था। भारत में उनकी आबादी को बढ़ाने के लिए इन्हें इस पार्क के बाड़ों में रखा गया। इसके बाद फरवरी 2023 में भी भारत सरकार की एक परियोजना के तहत दक्षिण अफ्रीका से यहां 12 और चीते लाए गए थे। यह पार्क 487 वर्ग किलोमीटर बफर जोन सहित 1,235 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुए है।

पार्क में हैं कुल 24 चीते

कुनो नेशनल पार्क के निदेशक उत्तम शर्मा ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि पार्क को आज फिर से खोल दिया गया है। पर्यटकों को सुबह 6:30 बजे से पूर्वाह्न 10 बजे तक और अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक ही यहां जाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया कि पार्क में कुल 24 चीते हैं, जिनमें नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 वयस्क चीते शामिल हैं। पर्यटक कब तक यहां चीतों को देख पायेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत जारी है। वन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस पर निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण परियोजना का नेतृत्व कर रही है।

भारी बारिश के कारण देरी से खुला पार्क

बता दें कि कुनो को छोड़कर मध्यप्रदेश के सभी नेशनल पार्क एक अक्टूबर को फिर से खोल दिए गए हैं। मॉनसून के दौरान जंगली जानवरों की प्रजनन अवधि के कारण यहां सभी पार्क एक जुलाई से बंद रखे गए थे। श्योपुर जिले में अत्यधिक बारिश होने के कारण इस बार कुनो को फिर से खोलने में थोड़ी देरी भी हुई। पार्क निदेशक ने बताया कि इस बार भारी मूसलाधार बारिश के कारण पार्क के अंदर की सड़कें भी खराब हो गई हैं। बता दें कि मानसून के दौरान मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में सबसे अधिक 1,323.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि यहां औसत बारिश 666.4 मिमी होती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम