स्व.योगाचार्य लक्ष्मीनारायण गुप्त गुरुजी की 105वीं जन्मजयंती पर शिष्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की फोटो सोर्स - नवभारत
खण्डवा

खंडवा में योगाचार्य लक्ष्मीनारायण गुप्त गुरुजी की 105वीं जयंती मनाई, शिष्यों ने दी श्रद्धांजलि

Lakshminarayan Gupta Guruji : खंडवा में योगाचार्य लक्ष्मीनारायण गुप्त गुरुजी की 105वीं जयंती पर शिष्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी निशुल्क योग शिक्षा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

नितिन झवर, शाजेब खान

Highlights :

  • खंडवा में योगाचार्य लक्ष्मीनारायण गुप्त गुरुजी की 105वीं जयंती मनाई गई।

  • आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान ने तुलसी उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किया।

  • गुरुजी ने करीब पांच दशक पहले निशुल्क योग शिक्षा का अभियान शुरू किया था।

Lakshminarayan Gupta Guruji 105th Birth Anniversary : खंडवा जिले में योग और संस्कारों के माध्यम से समाज को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देने वाले स्वर्गीय योगाचार्य लक्ष्मीनारायण गुप्त गुरुजी की 105वीं जन्मजयंती पर उनके शिष्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान की ओर से तुलसी उद्यान सराफा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसकी शुरुआत नियमित योग और प्राणायाम से हुई। इसके बाद गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

पांच दशक पहले शुरू किया था योग और संस्कारों का अभियान

प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ दिलीप जैन ने कहा कि गुरुजी ने करीब 50 साल पहले ही योग और संस्कारों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया था। उन्होंने निशुल्क योग शिक्षा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाई। सत्य और सेवा को जीवन का आधार बनाकर उन्होंने समाज के अनेक लोगों को योग से जोड़ा। आज उनके शिष्य देश के विभिन्न प्रांतों में योग शिक्षा का प्रसार कर रहे हैं और गुरुजी की शुरू की गई परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है।

योग को जीवनशैली बनाने पर दिया जोर

दिलीप जैन ने कहा कि योग का महत्व केवल शरीर को स्वस्थ रखने तक सीमित नहीं है बल्कि ये मानसिक शांति और अनुशासित जीवन का भी आधार है। उन्होंने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के बावजूद वे स्वयं नियमित योगाभ्यास करते हैं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके सहयोग से तुलसी उद्यान टैगोर पार्क सहित अन्य स्थानों पर ओपन गार्डन जिम की मशीनें लगवाई गई हैं।

तुलसी उद्यान में नियमित निशुल्क योग कक्षाएं

प्रतिष्ठान के सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि तुलसी उद्यान में नियमित रूप से योग और प्राणायाम की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यहां आने वाले लोगों को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने जिस सेवा भावना के साथ योग शिक्षा का अभियान शुरू किया था उसे आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

शिष्यों ने साझा किए अनुभव, विरासत आगे बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम में द्वारका शर्मा, विजय सोनी, जितेंद्र राठौर, राम गंगराड़े, हर्ष मंडलोई, गौरव चौहान, शोभा आर्य, रीना व्यास, निर्मला सराफ और संगीता भावसार सहित नियमित योग साधक मौजूद रहे। सभी ने गुरुजी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनसे जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में नि शुल्क योग शिक्षा का विस्तार करने अधिक से अधिक लोगों को नियमित योगाभ्यास से जोड़ने और गुरुजी की योग एवं संस्कारों की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष