सुनीता पांडे
प्राणायाम सहित सभी प्रकार के योग आसन का अभ्यास शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
योग फिटनेस स्तर को बेहतर बनाकर शरीर की मुद्रा और लचीलेपन में भी सुधार करता है।
रोजाना योगासन का अभ्यास कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
योग करने से रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
नियमित योगाभ्यास से शरीर को आराम मिलता है।
रोजाना योगाभ्यास करने से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है।
तनाव की समस्या कम होकर शारीरिक समन्वय बेहतर होता है।
रोजाना योगाभ्यास करने से बेहतर नींद मिलने के साथ-साथ आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है।
पाचन और डायबिटीज की समस्या से राहत दिलाता है।