खंडवा में बिजली संकट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खण्डवा

6 दिन से बिजली गुल: खंडवा में गुस्साई महिलाओं ने MPB दफ्तर का किया घेराव, कर्मचारियों ने बंद किया गेट

Electricity Crisis Khandwa: खंडवा में बिजली संकट पर भारी बवाल, 6 दिन से अंधेरे में डूबे राजेंद्र नगर और महादेवी नगर की महिलाओं ने कहारवाड़ी पावर हाउस घेरा, निकाले मीटर के कट-आउट।

सजल रघुवंशी

Protest at MPB Office Khandwa: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हाल ही में आई तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। न्यू राजेंद्र नगर और महादेवी नगर क्षेत्र में पिछले छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कहारवाड़ी स्थित विद्युत विभाग के पावर हाउस पहुंचीं और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।

छह दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज आंधी और तूफान के कारण कई बिजली लाइनें और पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद विद्युत विभाग ने शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन न्यू राजेंद्र नगर और महादेवी नगर में छह दिन बीतने के बाद भी बिजली नहीं पहुंच सकी। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को अंधेरे में रातें बितानी पड़ रही हैं, वहीं पानी की आपूर्ति भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

पावर हाउस पहुंचकर महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

बिजली संकट से परेशान महिलाएं बड़ी संख्या में कहारवाड़ी स्थित विद्युत विभाग के पावर हाउस पहुंचीं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मौके से चले गए, जबकि कर्मचारियों ने कार्यालय का गेट बंद कर खुद को अंदर कर लिया। इससे नाराज महिलाओं ने गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने बिजली मीटर बोर्ड पर लगे कट-आउट भी निकाल दिए, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

स्थायी समाधान की मांग, विभाग से जल्द कार्रवाई की उम्मीद

खंडवा जिले के महादेवी नगर निवासी आरती पटेल ने बताया कि शहर के अन्य इलाकों में बिजली जल्दी बहाल हो गई, लेकिन उनके क्षेत्र में छह दिन बाद भी सप्लाई शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है और पानी की समस्या से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं मिला। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी समाधान और मजबूत विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा