-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khandwa »
- Khandwa Monsoon Enters City Heavy Rain Causes Waterlogging In Many Areas
खंडवा में मानसून की जोरदार दस्तक, डेढ़ घंटे की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, कई इलाकों में भरा पानी
- Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Khandwa Monsoon Update : खंडवा में मानसून की जोरदार एंट्री के साथ डेढ़ घंटे की भारी बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि तीन पुलिया क्षेत्र में तेज बहाव के बीच बड़ा हादसा टल गया।

जल भराव (फोटो सोर्स- नवभारत)
Khandwa Rain News: मानसून ने खंडवा शहर में जोरदार दस्तक दी है। करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। पहली ही मूसलाधार बारिश में कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नगर निगम की बारिश पूर्व तैयारियों और नाला सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बारिश के दौरान शहर के प्रमुख शिवाजी चौक क्षेत्र में सबसे अधिक जलभराव देखने को मिला। शिवाजी चौक से लाल चौकी की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। राहगीरों को भी पानी से भरे मार्गों से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पानी के तेज बहाव में बही बाइक
तेज बारिश के चलते तीन पुलिया क्षेत्र में भी हालात चुनौतीपूर्ण हो गए। यहां सड़क पर पानी का बहाव काफी तेज हो गया था। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने पानी से भरी सड़क पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव में उसकी बाइक असंतुलित होकर बहने लगी। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाइक छोड़ दी और आसपास मौजूद लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकल आया। बाद में स्थानीय लोगों ने मिलकर बाइक को भी बाहर निकाल लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का शक, 18 टन चावल से भरा ट्राला पकड़ा, जांच में जुटा खाद्य विभाग
विदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच
मुरैना में बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला पिता, दोस्तों के साथ की रेकी फिर दिया वारदात को अंजाम
वैष्णो देवी मामले के बाद अलर्ट महाकाल मंदिर प्रशासन, सोने-चांदी के चढ़ावे की होगी हाईटेक मशीन से जांच
निगम की तैयारियों पर उठे सवाल
पहली ही तेज बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली बारिश में ही सड़कों और बाजारों में पानी भर जाना व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
प्रभावी जल निकासी व्यवस्थी की मांग
बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या सामने आई। नागरिकों ने प्रशासन और नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग करते हुए बारिश के मौसम में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।
Khandwa monsoon enters city heavy rain causes waterlogging in many areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर ड्रेनेज लाइन विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा कदम; मौके के मुआयने के लिए नियुक्त किया कोर्ट कमिश्नर
Jul 16, 2026 | 12:55 PMइंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का शक, 18 टन चावल से भरा ट्राला पकड़ा, जांच में जुटा खाद्य विभाग
Jul 16, 2026 | 12:54 PMनवी मुंबई में बड़ा फैसला: घनसोली सिम्प्लेक्स सोसायटियों का क्लस्टर योजना से होगा पुनर्विकास; अधिसूचना जारी
Jul 16, 2026 | 12:52 PMविवादों में नागपुर परिवहन विभाग: फिजूलखर्ची पर नहीं लग रहा लगाम, रिपोर्ट कार्ड ने खोली प्रशासन की पोल
Jul 16, 2026 | 12:45 PMश्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज… मौलाना जर्जिस अंसारी के दावे से भड़का हिंदू संगठन, गिरफ्तारी की उठी मांग
Jul 16, 2026 | 12:44 PMलोकसभा सीट बढ़ाने पर सुप्रिया सुले के बयान से संजय राउत की दो-टूक, INDIA अलायंस को लेकर कह दी बड़ी बात
Jul 16, 2026 | 12:39 PMWestern Railway Target: टिकट जांच कर्मियों के लिए दैनिक रिपोर्ट कार्ड और जुर्माना वसूली का लक्ष्य अनिवार्य
Jul 16, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













