पीड़ित ने अपने पिता पर लगाए गंभीर आरोप  (सोर्स- नवभारत लाइव)
जबलपुर

जबलपुर: पिता बना बेटे की जान का दुश्मन, संपत्ति विवाद में बेटे ने जताई हत्या की आशंका

Father Son Dispute Jabalpur: जबलपुर में पिता-पुत्र के रिश्ते शर्मसार, संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप, एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार।

पवन पटेल, सजल रघुवंशी

Property Dispute Case Jabalpur: जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत रैगवांं गाँव में रहने वाले आकाश पटेल ने अपने पिता द्वारा खुद की हत्या करवाने की आशंका जाहिर की है, एसपी कार्यालय पहुंची इस शिकायत ने पिता-पुत्र के रिश्ते को झकझोर दिया है। दरअसल पूरा मामला पिता की दूसरी शादी के बाद आई सौतेली मां और संपत्ति विवाद से जुड़ा है।

एसपी कार्यालय जनसुनवाई में पहुंचे आकाश पटेल ने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। युवक का आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते उसके पिता उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और खेत पर गुंडे भेजकर उसे धमकाया जा रहा है। लिखित शिकायत में युवक ने आशंका जताई है कि उसके पिता उसकी हत्या करवा सकते हैं। पीड़ित युवक के मुताबिक उसके पिता ने करीब 20 साल पहले उसकी मां को छोड़ दिया था और वंदना पटेल नामक महिला से दूसरी शादी कर ली थी, शादी के बाद से ही उसकी सौतेली मां उससे नफरत करती थी और उसे घर से बाहर कर दिया था जिसके बाद वह अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा है।

तीन सालों से चल रहा विवाद

आकाश और उसके पिता के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर पिछले करीब तीन वर्षों से विवाद चल रहा है। आकाश का आरोप है कि जब भी वह अपने खेत पर जाता है, वहां उसके पिता की ओर से कुछ लोग पहुंचकर उसे धमकाते हैं और खेत पर आने से रोकने की कोशिश करते हैं। लगातार मिल रही धमकियों के कारण युवक ने अपनी जान को लेकर गंभीर आशंका जताई है। बीते दिनों हुए विवाद और धमकाने से संबंधित वीडियो भी पीड़ित आकाश ने पुलिस को सौंपे हैं।

मुझे कुछ हुआ तो पिता और सौतेली मां जिम्मेदार

लगातार विवाद और धमकियों से परेशान आकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। युवक ने पुलिस को बताया कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए उसके पिता और उनसे जुड़े लोगों की जिम्मेदारी होगी।

पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस अब युवक द्वारा लगाए गए आरोपों, संपत्ति विवाद और खेत पर कथित तौर पर भेजे गए लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल