54 लाख की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार फोटो सोर्स- नवभारत
जबलपुर

जबलपुर में 30 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 54.40 लाख की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी

Jabalpur 30 Crore Loan Fraud Case: जबलपुर में 30 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 54.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मझौली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार है।

पवन पटेल, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • जबलपुर में 30 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 54.40 लाख रुपये की ठगी।

  • मुंबई की फाइनेंस कंपनी के जरिए कम ब्याज पर लोन दिलाने का दिया था भरोसा।

  • बैंक खातों से 52.40 लाख और 2 लाख रुपये नकद लेने का आरोप।

  • मझौली पुलिस ने मुख्य आरोपी बृजेश तिवारी को गिरफ्तार किया।

Jabalpur Loan Scam Accused Brijesh Tiwari Arrested : जबलपुर में 30 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का भरोसा देकर 54 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मुंबई की एक फाइनेंस कंपनी के जरिए कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा दिया था।

शिकायत मिलने के बाद मझौली थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बृजेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी सचिन पिल्लई की तलाश जारी है।

संस्था का काम बढ़ाने के लिए चाहिए थी बड़ी रकम

पुलिस के मुताबिक, मझौली क्षेत्र के रहने वाले 47 वर्षीय नरेंद्र सिंह परिहार को अपनी संस्था का कामकाज बढ़ाने के लिए बड़ी रकम की जरूरत थी। इसके लिए वे बैंकों से लोन लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात बृजेश तिवारी और सचिन पिल्लई से हुई। दोनों ने मुंबई के गोरेगांव स्थित एटी फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कम ब्याज दर पर 30 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिया।

किस्तों में वसूले 54.40 लाख रुपये

लोन की प्रक्रिया पूरी कराने और जरूरी औपचारिकताओं के नाम पर आरोपियों ने नरेंद्र सिंह से अलग-अलग किस्तों में पैसे लेना शुरू कर दिया। पुलिस की जांच के अनुसार, 8 अक्टूबर से 4 दिसंबर 2025 के बीच बैंक खातों के जरिए 52 लाख 40 हजार रुपये लिए गए, जबकि 2 लाख रुपये नकद हासिल किए गए। इस तरह कुल 54 लाख 40 हजार रुपये आरोपियों तक पहुंचे।

लोन नहीं मिला तो पुलिस से की शिकायत

रकम लेने के बाद भी जब लोन नहीं मिला और आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए, तो नरेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद मझौली थाना पुलिस ने बृजेश तिवारी और सचिन पिल्लई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।

तीन दिन की तलाश के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में ठगी के मामले में पुलिस ने करीब तीन दिनों तक तलाश करने के बाद मुख्य आरोपी बृजेश तिवारी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी सचिन पिल्लई की तलाश की जा रही है। एसडीओपी सिहोरा मेहती मरावी के मुताबिक, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ठगी की रकम कहां इस्तेमाल हुई और इस मामले में फाइनेंस कंपनी की क्या भूमिका रही।

अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच

जबलपुर पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि लोन दिलाने के नाम पर की गई इस धोखाधड़ी में आरोपियों के साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। साथ ही, इस तरह की दूसरी वारदातों से जुड़े संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद