जबलपुर में बरगी बांध की बाईं नहर टूटी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
जबलपुर

जबलपुर में बरगी बांध की बाईं तट नहर टूटी, खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान होने की आशंका

Canal Breach Jabalpur: जबलपुर में बरगी बांध की बाईं तट मुख्य नहर अचानक टूटी, खेतों में पानी भरने से धान की फसल को नुकसान होने की आशंका, प्रशासन ने तत्काल बंद कराई सप्लाई।

पवन पटेल, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • जबलपुर में बरगी बांध की बाईं तट मुख्य नहर बुधवार सुबह अचानक फूट गई।

  • मंगेली और पिपरिया के बीच नहर टूटने से आसपास के खेतों में भरा पानी।

  • हादसे में दो किसानों के खेत प्रभावित, धान की फसल को नुकसान की आशंका।

Bargi Dam Left Bank Canal Breach Jabalpur: बरगी बांध परियोजना की नहरों की सुरक्षा और रखरखाव पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं, बुधवार सुबह बरगी बांध की बाईं तट मुख्य नहर अचानक टूट गई, नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में भर गया। जिससे धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि इस घटना से फिलहाल दो किसानों के खेत प्रभावित हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने नहर की सर्विस रोड से अवैध खनिज परिवहन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही को नहर क्षतिग्रस्त होने के लिए जिम्मेदार बताया है।

मंगेली और पिपरिया के बीच फूटी नहर

नहर फूटने की यह घटना संस्कारधानी जबलपुर की मुंगेली और पिपरिया के बीच हुई है। करीब 10 दिन पहले ही नहर में 7 क्यूसेक पानी छोड़ने की शुरुआत की गई थी। नहर फूटते ही पानी का बहाव तेज होने के कारण पानी आसपास के खेतों में फैल गया। देखते ही देखते खेतों में पानी भरने लगा। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने नगर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने नहर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। नहर के आसपास भारी वाहनों के निकलने के लिए रास्ता भी बनाया गया है। वहीं कई सालों से नहर का मेंटेनेंस भी नहीं किया गया। नहर टूटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल नहर में पानी का प्रवाह बंद कराने के निर्देश दिए।

नहर टूटने की जानकारी मिलते ही तुरंत बंद की गई पानी की सप्लाई

एडिशनल कलेक्टर नीता राठौर ने बताया कि नहर फूटने की जानकारी मिलते ही तत्काल पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई है और नहर की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं, जून में नहर में दरार दिखाई दी थी जिसके बाद मरम्मत के लिए अनुमति मांगी गई थी लेकिन समय पर अनुमति नहीं मिली जिसके कारण नहर क्षतिग्रस्त होकर फूट गई।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

गौरतलब है कि, फरवरी 2026 में भी जबलपुर में बरगी बांध की दाईं तट नहर सगड़ा-झपनी के पास टूट गई थी। अब नवंबर में बाईं तट नहर क्षतिग्रस्त होने की घटना ने एक बार फिर नहरों के रखरखाव और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल किसानों को अपनी फसल के नुकसान की चिंता सता रही है वहीं बड़ा सवाल यह है कि आखिर बार-बार नहरें क्षतिग्रस्त क्यों हो रही हैं और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स

पहले 2020, फिर 2035, अब 2047...इसके बाद 3000 आएगा! विकसित भारत के लक्ष्य पर राहुल का तंज

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल