अस्पताल लाया गया गजेंद्र सिंह का शव फोटो सोर्स- नवभारत
जबलपुर

बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के रिश्तेदार की जबलपुर में हत्या, बिजली सब स्टेशन में घुसकर किया हमला

Jabalpur Murder News : सागर के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के रिश्तेदार गजेंद्र सिंह की जबलपुर के ननवारा गांव स्थित बिजली सब स्टेशन में हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पवन पटेल, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के रिश्तेदार गजेंद्र सिंह की जबलपुर में हत्या।

  • ननवारा गांव के बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान हुआ गजेंद्र सिंह पर हमला।

  • हमलावरों ने गजेंद्र सिंह की पीठ में गोली मारी और धारदार हथियार से किया हमला।

BJP MLA Virendra Singh Lodhi Relative Murder : सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के रिश्तेदार गजेंद्र सिंह की जबलपुर में हत्या कर दी गई है। गजेंद्र सिंह पाटन थाना क्षेत्र के ननवारा गांव स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर के पद पर तैनात थे।

देर रात ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने सब स्टेशन के अंदर घुसकर उन पर हमला कर दिया। पहले उनकी पीठ में गोली मारी गई और फिर सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भाजपा विधायक के रिश्तेदार की हत्या से परिवार में शोक

गजेंद्र सिंह के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी का रिश्तेदार होने की जानकारी सामने आई है। उनकी हत्या की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। सब स्टेशन में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

देर रात सब स्टेशन में अकेले मिले गजेंद्र

घटना के समय सब स्टेशन के अन्य कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी कर रहे थे। जब वे लौटकर सब स्टेशन पहुंचे तो गजेंद्र सिंह गंभीर हालत में मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

बिजली लाइन काटने को लेकर विवाद की आशंका

जबलपुर में हत्या के मामले में परिजनों का कहना है कि गजेंद्र सिंह का गांव के कुछ लोगों से बिजली सप्लाई और लाइन काटने को लेकर विवाद होता था। उन्होंने इस संबंध में बिजली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत भी की थी। ऐसे में परिवार को आशंका है कि इस विवाद के चलते उनकी हत्या की गई हो सकती है।

एफएसएल टीम और क्राइम ब्रांच कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। आरोपियों का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर बिखरा विपक्ष, स्टालिन से पवार तक आए मोदी के साथ

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

अस्पताल से ही शुरू हो गया था शरद पवार का गेम? PM मोदी के फोन से डिलिमिटेशन तक, समझिए पूरी टाइमलाइन

दिल्ली में रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम

चीन की मदद से स्पेस में ताकत बढ़ा रहा पाकिस्तान, CDS जनरल सुब्रमणि ने जताई चिंता; बताई तीन बड़ी चुनौतियां