सीसीटीवी में कैद हुई चोर  फोटो सोर्स - नवभारत लाइव
इंदौर

इंदौर में सूने मकान में 16 तोले से ज्यादा सोने की चोरी, भाई दूज मनाने गया था परिवार, CCTV में कैद हुए चोर

Indore Robbery Case: इंदौर में नकाबपोश बदमाशों ने सूने मकान को बनाया निशाना, बाइक से पहंचे तीनों चोरों ने 16 तोले से ज्यादा सोना लूटा। ङटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही इंदौर पुलिस।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर में सूने मकान में चोरी की वारदात, तीन नकाबपोशों ने लूटा 16 तोले से ज्यादा सोना।

  • घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों हुए कैद।

  • पड़ोसियों के शोर मचाने पर बाइक से फरार हुए बदमाश।

Gold Jewellery Theft Case Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। दरअसल, इंदौर के सुदामा नगर में तीन बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया और 16 तोले से ज्यादा सोना और कीमती जेवरात चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार, जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस समय कोई घर में कोई भी मौजूद नहीं था क्योंकि पूरा परिवार भाई दूज मनाने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

परिवार की गैरमौजूदगी का चोरों ने उठाया फायदा

यह मामला इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 16 तोले से ज्यादा सोना और कीमती जेवरात को साफ कर दिया। त्योहार के चलते पूरा परिवार घर से बाहर था।

तीन नकाबपोश सीसीटीवी में कैद

जानकारी के अनुसार, तीनों बदमाशों ने वारदात को अंजाम देर रात 4 बजकर 30 मिनट पर दिया। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश कैद तो हुए लेकिन वह तीनों ही नकाब लगाए हुए थे जिसकी वजह से उन्हें पहचाना नहीं गया। चोरों ने अलमारी के अलावा घर के कई कोनों में रखे कीमती जेवरात चोरी कर लिए।

पड़ोसियों ने खिड़की से देखा, मचाया शोर

दरअसल, चोरों ने वारदात को बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम दिया लेकिन उन्हें घर के पास रह रहे पड़ोसियों ने देख लिया। जिसके बाद पड़ोसियों ने शोर मचाया। हालांकि जब तक और लोग इकट्ठा होकर चोरों को पकड़ पाते इतने में तो वह अपनी बाइक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक बदमाश का चेहरा कुछ हद तक सीसीटीवी में दिखाई दिया है।

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

इस वारदात की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए। साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस ने जांच के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने का काम भी शुरू कर दिया है।

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु