इंदौर पहुंचे राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर पहुंचते ही राहुल गांधी के स्वागत में बवाल; पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की

Rahul Gandhi Indore Arrival: इंदौर पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, कई नेता नहीं कर पाए मुलाकात।

सजल रघुवंशी

Rahul Gandhi Indore Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंच गए। एयरपोर्ट से रेडिसन होटल जाते समय उनसे मिलने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। इस दौरान कई कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर सके। शाम को वे रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से रेडिसन होटल तक उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। इसी दौरान राहुल गांधी से मिलने की कोशिश को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कई नेता उनसे मुलाकात नहीं कर पाए। इसके बाद राहुल गांधी होटल पहुंचे और शाम के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हुईं।

कार्यक्रम से पहले आईडीए ग्राउंड में जुटे हजारों युवा

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होना है, जबकि प्रवेश दोपहर 3:30 बजे के बाद रखा गया है। इसके बावजूद कार्यक्रम स्थल पर इससे पहले ही बड़ी संख्या में युवा पहुंचने लगे। कुछ युवा ‘रागा’ लिखा चश्मा पहनकर पहुंचे, जबकि ग्वालियर से आई दिव्यांशी ‘आपसे प्यार है इसलिए इंदौर आए हैं’ लिखा पोस्टर लेकर पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल पर करीब 15 हजार छात्रों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इंदौर में यह ‘छात्रों की गूंज’ का पहला कार्यक्रम और देश में पांचवां आयोजन बताया जा रहा है। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए करीब दो लाख रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। आयोजन की अनुमति के साथ प्रशासन की ओर से 31 शर्तें भी रखी गई हैं।

ट्रैफिक प्रभावित, वॉलंटियर्स संभाल रहे व्यवस्था

राहुल गांधी के कार्यक्रम के चलते एमआर-10 से विजय नगर तक यातायात प्रभावित रहा। जाम के कारण एक एंबुलेंस की रफ्तार भी धीमी हुई, हालांकि रास्ता खुलने के बाद वह आगे निकल गई। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था संभालने के लिए कांग्रेस की ओर से वॉलंटियर्स तैनात किए गए हैं। इन्हें मुफ्त टी-शर्ट दी गई है। मौके पर समर्थक ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ समेत अन्य नारे लगाते नजर आए।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक