गोडाउन में चोरी के बाद जाँच करती पुलिस  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

महू: विस्फोटक सामग्री वाले गोडाउन में चोरी, 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज समेत सैकड़ों किलो सामग्री ले उड़े बदमाश

Sitapat Explosive Theft: महू के सितापाट में विस्फोटक सामग्री वाले गोडाउन का ताला तोड़कर 300 किलो नाईट्रेड मिक्सर और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी हुआ। पुलिस ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू की।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Mhow Explosive Material Theft : इंदौर जिले के महू में विस्फोटक सामग्री की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बडगोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सितापाट में स्थित एक मैगजीन गोडाउन का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री चोरी कर ले गए। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सितापाट गांव में सूरज पाटीदार का मैगजीन गोडाउन है, जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत विस्फोटक सामग्री रखी जाती है। 6 और 7 सितंबर की दरमियानी रात बदमाशों ने गोडाउन को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे आरोपियों ने सामग्री समेटी और मौके से फरार हो गए।

नाईट्रेड मिक्सर और डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी

ग्रामीण उप अधीक्षक उमाकांत चौधरी के अनुसार, चोरी हुई सामग्री में 40 एमएम नाईट्रेड मिक्सर के तीन बॉक्स शामिल हैं। इनका वजन करीब 75 किलो बताया गया है। इसके अलावा 25 एमएम नाईट्रेड मिक्सर के 11 बॉक्स भी चोरी हुए हैं, जिनका वजन करीब 300 किलो बताया गया है। बदमाश करीब 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज भी ले गए।

करीब 35 हजार रुपए की सामग्री, लेकिन मामला गंभीर

पुलिस ने चोरी गई विस्फोटक सामग्री की कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई है। हालांकि आर्थिक कीमत से ज्यादा चिंता इस बात की है कि बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटिंग फ्यूज अज्ञात लोगों के हाथ लग गए हैं। इसी वजह से पुलिस चोरी की घटना को गंभीरता से लेकर सामग्री की बरामदगी पर जोर दे रही है।

सीसीटीवी और आने-जाने वाले रास्तों की जांच

वारदात की सूचना मिलते ही बडगोंदा पुलिस मौके पर पहुंची और गोडाउन का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसके साथ ही गोडाउन तक पहुंचने वाले रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

15 सदस्यीय एसआईटी आरोपियों की तलाश में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एडिशनल एसपी रामचंद्रन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। टीम चोरी गई सामग्री की बरामदगी के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। फरियादी सूरज पाटीदार की शिकायत पर बडगोंदा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर