इंदौर में गिरा जर्जर मकान फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा, 4 महिलाओं की मौत, मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Indore Building Collapse : इंदौर के सांवेर में जर्जर मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ। मलबे में दबने से 4 महिलाओं की मौत और 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं। मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Sanwer House Collapse : इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। टशन चौराहे के पास एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान पास के दूसरे मकान की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए।

हादसे में मलबे के नीचे दबने से 4 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया।

इलाके में 'नेताजी' के नाम से मशहूर था मकान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टशन चौराहे के पास जिस मकान को तोड़ने का काम चल रहा था, वह इलाके में ‘नेताजी’ के नाम से मशहूर था। मकान को गिराने के दौरान आसपास की पुरानी इमारतों पर भी इसका असर पड़ा। इसी दौरान पास के मकान की जर्जर दीवार अचानक ढह गई और वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए।

मलबे में दबे लोगों को निकाला गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। एक महिला के मलबे में दबे होने की जानकारी भी सामने आई थी, जिसे समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

चार घायलों को एमवाय अस्पताल भेजा

हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंत्री तुलसी सिलावट भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उपचार की जानकारी ली। अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

मलबा हटाने का काम जारी

घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति मलबे में दबा न रह गया हो। हादसे की परिस्थितियों और जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर भी जांच की जा रही है।

PM Narendra Modi Birthday Live: एफिल टावर के सामने मनाया PM मोदी का जन्मदिन, देशभर से मंत्रियों ने दी बधाई

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं

तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग की पहली बैठक, भारत ने किया खारिज; कहा- कोई कानूनी आधार नहीं

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

PM Modi Birthday Special: वडनगर से वाराणसी तक, एक क्लिक में 25 साल की पूरी कहानी