700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

700 Percent Air Fare Hike: हवाई किराये में 700% तक बढ़ोतरी के दावे पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि हवाई यात्रा मत कीजिए। दिवाली-छठ से पहले कई रूट पर टिकट के दाम बढ़े हैं।
supreme Court
सुप्रीम कोर्टSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • हवाई किराये में 700% तक बढ़ोतरी के दावे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।

  • जस्टिस जे. विक्रम नाथ ने टिप्पणी की, 'मत करिए हवाई यात्रा, अगला केस।'

  • दिवाली-छठ से पहले कई रूट पर हवाई टिकट के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ने का दावा।

Supreme Court on Air Fare Hike: हवाई किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर दाखिल एक जनहित याचिका (PIL) पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दो टूक जवाब दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि विमान का किराया 700 फीसदी तक बढ़ गया है। यह एक जरूरी सेवा है और इस तरह किराये में बढ़ोतरी करना संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। इस पर सुनवाई के दौरान जस्टिस जे. विक्रम नाथ ने कहा, "मत करिए हवाई यात्रा। चलिए आगे बढ़िए, अगला केस।"

सरकार ने एयरलाइंस को दी किराया तय करने की छूट

केंद्र सरकार ने भारतीय वायुयान नियम, 2026 को अधिसूचित किया है। इसके तहत एयरलाइंस को हवाई टिकट का किराया तय करने की छूट दी गई है। नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इनके मुताबिक, किराया बढ़ाने के लिए एयरलाइंस को सरकार से पहले अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, किसी अपरिहार्य स्थिति में सरकार विमानन कंपनियों को निर्देश जारी कर सकती है।

supreme Court
सरकार ने मंत्रालयों में किया बदलाव, वीर विक्रम यादव बने DGCA के नए प्रमुख; एयरलाइंस कंपनियों पर रखेंगे नजर

फिर महंगा हो सकता है सफर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने विमान ईंधन (ATF) और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक, दिल्ली में ATF की कीमत 137.12 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 138.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

supreme Court
प्लेन की खिड़की से परिवार को दिखाया नजारा, वीडियो कॉल पर बोले- 'तुम्ही लकी आहात', दिल छू लेगा ये पल

विमान ईंधन की कीमतों में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 1 अक्टूबर को ATF के दाम में 16 रुपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि हुई थी। वहीं, सितंबर में 6.28 रुपये और अगस्त में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफे से एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ सकती है। ऐसे में हवाई किराये पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

दिवाली-छठ से पहले आसमान छू रहा किराया

दिवाली और छठ के त्योहारों से पहले ही कई रूट पर हवाई किराया काफी बढ़ गया है। लखनऊ से मुंबई का किराया 24 हजार रुपये तक पहुंचने की बात सामने आई है। इसके अलावा दिल्ली, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए भी टिकट के दाम सामान्य से दो से तीन गुना तक बताए जा रहे हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग और विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से हवाई सफर और महंगा होने की आशंका है।