एमवाय अस्पताल में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने पर हंगामा, कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा कर्मियों से बहस

MY Hospital News:राहुल गांधी के जन्मदिन पर इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेताओं का सुरक्षा कर्मियों से विवाद हो गया। रोक के बावजूद नेताओं ने अस्पताल परिसर में केक काटकर फल वितरित किये ।
Congress leaders argue with security personnel during Rahul Gandhi's birthday celebration at Indore's MY Hospital, where a cake was cut and fruits and biscuits were distributed to patients.
एमवाय हॉस्पिटल में जन्मदिन मनाते कांग्रेस कार्यकर्त्ता
Published on: 
Updated on: 

Indore MY Hospital Controversy: शहर के एमवाय अस्पताल परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी के बीच अस्पताल परिसर में केक काटने तथा मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित करने को लेकर तीखी बहस हुई। अस्पताल में चूहों के चलते प्रबंधन ने परिसर में खाना बाटने पर रोक लगा रखी थी।

कांग्रेस नेताओं ने लगाया रोक लगाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, इंदौर कांग्रेस के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे थे। उनका कहना था कि वे राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित कर सेवा कार्य करना चाहते हैं। लेकिन जब कार्यकर्त्ता अस्पताल पहुचें वहा तैनात सुरक्षा गार्डो ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी ने उन्हें परिसर में इस तरह की गतिविधि करने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल परिसर में काटा केक

एमवाय अस्पताल में विवाद के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और अस्पताल परिसर में ही राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा। इसके बाद मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं बिस्कुट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में हलचल का माहौल रहा।

यह भी पढें:

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

अस्पताल परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने और सुरक्षा कर्मियों के साथ विवाद की घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ और आयोजन को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाए गए हैं, वहीं इंदौर के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना था।

हालांकि, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com