बस संचालक से बातचीत करते इंदौर आरटीओ (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

मानसून से पहले अलर्ट: बस ऑपरेटरों को आरटीओ की सख्त हिदायत, पानी भरे पुल-पुलियों से नहीं गुजरें वाहन

Indore Bus Safety: मानसून से पहले इंदौर आरटीओ ने बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर यात्री सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। पानी भरे पुल-पुलियों से बसें नहीं गुजरेंगी और तकनीकी जांच अनिवार्य होगी।

अंशुल मुकाती

Indore Monsoon Preparation: इंदौर में आगामी मानसून और संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में बस ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को लेकर सख्त हिदायत दी गयी।

पानी भरे रास्तों पर नहीं चलेंगी बसें - आरटीओ

बैठक में बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुल-पुलियों पर पानी का बहाव होने की स्थिति में किसी भी परिस्थिति में बसों को पार न कराया जाए। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करना अनिवार्य होगा ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

वाहनों की तकनीकी जांच पर विशेष जोर

आरटीओ ने सभी बसों के ब्रेक, स्टीयरिंग, वाइपर, हेडलाइट, फॉग लैंप, इंडिकेटर और ब्रेक लाइट की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पीड गवर्नर को कार्यशील रखने और नियंत्रित गति से वाहन संचालन करने पर जोर दिया गया।

मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती

बस चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। इंदौर के बस चालक को यात्रा शुरू होने से पहले अपना मोबाइल परिचालक को सौंपने की सलाह दी गई है। ड्राइविंग के दौरान किसी भी प्रकार की मोबाइल बातचीत पर रोक लगाने को कहा गया। यह भीं पढें:20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर होंगे शामिल

बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग की सलाह

आरटीओ ने बस ऑपरेटरों को बारिश के दौरान आगे चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने, अचानक ब्रेक लगाने से बचने और टायरों की नियमित जांच करने की सलाह दी। खराब टायर और कम एयर प्रेशर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए स्टेपनी सहित सभी टायरों की समय-समय पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा