इंदौर रेलवे स्टेशन (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

इंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम

Indore Western Railway: पश्चिम रेलवे के जीएम रामाश्रय पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और शास्त्री ब्रिज परियोजना का काम सिंहस्थ-2028 के बाद ही शुरू होगा।

अंशुल मुकाती

Indore Station Redevelopment: इंदौरवासियों को नए रेलवे स्टेशन और शास्त्री ब्रिज परियोजना के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर रामाश्रय पाण्डेय ने साफ कर दिया है कि सिंहस्थ-2028 को देखते हुए इंदौर रेलवे स्टेशन के बड़े पुनर्विकास और शास्त्री ब्रिज हटाने का काम मेले के बाद ही शुरू किया जाएगा। यानी शहर को आधुनिक रेलवे स्टेशन की सौगात करीब चार साल बाद मिलने की संभावना है।

सिंहस्थ तक अस्थायी व्यवस्थाओं पर रहेगा फोकस

दो दिवसीय निरीक्षण दौरे के बाद इंदौर पहुंचे जीएम रामाश्रय पाण्डेय ने बताया कि फिलहाल यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान में बन रही पार्सल बिल्डिंग का उपयोग सिंहस्थ-2028 के दौरान अस्थायी यात्री सुविधाओं के लिए किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।

सिंहस्थ के बाद हटेगा शास्त्री ब्रिज, बदलेगा स्टेशन का स्वरूप

रेलवे के अनुसार सिंहस्थ समाप्त होने के बाद शास्त्री ब्रिज हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही इंदौर रेलवे स्टेशन का री-मॉडलिंग कार्य भी शुरू होगा। इस परियोजना के तहत नए प्लेटफॉर्म, अतिरिक्त रेलवे लाइनें और आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रेलवे का अनुमान है कि यह कार्य पूरा होने में लगभग दो वर्ष लगेंगे।

इंदौर-दाहोद रेल लाइन में सितंबर तक तैयार हो सकता है काम

रामाश्रय पाण्डेय ने बताया कि टीही क्षेत्र में लगभग तीन किलोमीटर लंबी रेलवे टनल का निर्माण तेजी से चल रहा है। अब तक 1660 मीटर से अधिक खुदाई पूरी हो चुकी है और 15 जुलाई तक लाइनिंग का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। यदि सब कुछ तय समय पर हुआ तो सितंबर के अंत तक परियोजना तैयार हो सकती है। इस परियोजना के उद्घाटन के लिए केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध भी किया है।

इंदौर-खंडवा रेल परियोजना में वन अनुमति बनी बाधा

इंदौर-खंडवा रेल लाइन परियोजना वन एवं वन्यजीव क्षेत्र की मंजूरियों के कारण धीमी हुई है। पातालपानी से आगे के हिस्से में फॉरेस्ट क्लीयरेंस और पेड़ कटाई की अनुमति लंबित है। रेलवे ने राज्य सरकार से आवश्यक सहयोग मांगा है। लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक ओंकारेश्वर तक का कार्य पूरा करने का है।

सिंहस्थ के लिए बनेगी बड़ी पार्किंग, रेलवे ने बनाया प्लान

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के दौरान रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 से 4 तक पुराने रिजर्वेशन कार्यालय और जीआरपी कार्यालय की जगह को खाली कर बड़ी पार्किंग विकसित की जाएगी। इसके अलावा पत्थर गोदाम स्थित फिट लाइन को लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन शिफ्ट करने की योजना भी है, जिससे भविष्य में रेलवे को अतिरिक्त परिचालन सुविधा मिल सके।

यह भी पढें:

नए रेलवे स्टेशन के लिए किये गए थे कई दावे

रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियां फिलहाल सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इसलिए इंदौर रेलवे स्टेशन का मेगा री-डेवलपमेंट और शास्त्री ब्रिज का पुनर्निर्माण अब सिंहस्थ के बाद ही शुरू होगा। ऐसे में इंदौर को आधुनिक रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने में अभी करीब चार साल का इंतजार करना पड़ेगा, हालाकि इसे लेकर कई दावे किये गए थे की उज्जैन सिंहस्थ के पहले इंदौर को नया स्टेशन मिल जाएगा ।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन