नगर निगम की कारवाई के दौरान विरोध करती नेता प्रतिपक्ष  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में फूटी कोठी चौराहे पर जमकर हंगामा, सब्जी ठेले हटाने पहुंची निगम की टीम का नेता प्रतिपक्ष ने किया विरोध

Sonila Mimrot Protest Against Indore Nagar Nigam : इंदौर में अवैध सब्जी दुकानों को हटाने के दौरान नगर निगम की रिमूवल टीम के सामने व्यापारियों के साथ नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने विरोध दर्ज कराया।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Footi Kothi Vegetable Market Removal News : इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सालों से लग रही सब्जी मंडी को हटाने पहुंची नगर निगम की रिमूवल टीम को व्यापारियों और नेता प्रतिपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा।

रिमूवल कार्रवाई के दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने व्यापारियों के साथ मिलकर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान उनकी अधिकारियों से कई बार तीखी बहस भी हुई।

मंडी हटाने के लिए कई दिनों से चल रही थी तैयारी

दरअसल, फूटी कोठी चौराहे पर लंबे समय से सब्जी मंडी संचालित हो रही है। यहां बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें और ठेले लगाते हैं। इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम पिछले कई दिनों से इस मंडी को हटाने के प्रयास कर रही थी। निगम की ओर से चौराहे से मंडी हटाने की तैयारी की जा रही थी। इसी कड़ी में शनिवार को नगर निगम का अमला कार्रवाई करने पहुंचा।

कार्रवाई शुरू होते ही व्यापारियों के साथ मोर्चे पर उतरीं नेता प्रतिपक्ष

जैसे ही नगर निगम की टीम ने मंडी हटाने की कार्रवाई शुरू की तो मौके पर मौजूद व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी व्यापारियों के साथ खड़ी हो गईं। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध किया। निगम अधिकारियों और नेता प्रतिपक्ष के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इस दौरान माहौल गर्म हो गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

अधिकारियों से बहस, निगम ने जब्त किए दुकान और ठेले

विरोध के दौरान नगर निगम के वाहन की चाबी निकाले जाने की बात भी सामने आई। नेता प्रतिपक्ष लगातार कार्रवाई रोकने की कोशिश करती रहीं और अधिकारियों के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। विरोध के बावजूद नगर निगम के रिमूवल अमले ने मंडी में लगाई गई दुकानों और ठेलों को जब्त कर लिया।

कार्रवाई के बाद व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट

फूटी कोठी चौराहे पर लंबे समय से कारोबार कर रहे सब्जी विक्रेताओं के लिए नगर निगम की यह कार्रवाई बड़ा झटका है। वहीं, मंडी हटाने को लेकर नगर निगम और व्यापारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। कार्रवाई के दौरान नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी ने मामले को राजनीतिक रंग भी दे दिया।

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी