इंदौर स्थित एमजी रोड थाना  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में युवक की मौत का खुलासा, गलत निकली नरबलि और जादू टोने की आशंका, पेड़ से गिरने के कारण गई जान

Indore Shivaji Market death case : इंदौर के शिवाजी मार्केट के पीछे मिले महाराष्ट्र के 29 वर्षीय हेमंत सकपाल के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। नरबलि और जादू टोने के सबूत नहीं मिले।

अंशुल मुकाती, शाजेब खान

Highlights :

  • इंदौर के शिवाजी मार्केट के पीछे महाराष्ट्र के युवक का शव मिला था ।

  • मृतक की पहचान हेमंत सकपाल अकोला निवासी 29 वर्षीय के रूप में हुई।

  • सीसीटीवी फुटेज में युवक के पेड़ पर चढ़ने और गिरने के दृश्य मिले।

Indore Police Reveal Cause of Hemant Sakpal Death : इंदौर के शिवाजी मार्केट के पीछे मिले महाराष्ट्र के 29 वर्षीय युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवक की मौत को लेकर परिजनों ने नरबलि और जादू-टोने की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस की जांच में इन आशंकाओं को लेकर कोई प्रमाण नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर युवक की मौत पेड़ से गिरने के कारण हुई थी। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों में युवक के पेड़ पर चढ़ने और इसके बाद गिरने की जानकारी सामने आई है।

महाराष्ट्र से उज्जैन दर्शन करने आया था युवक

मृतक की पहचान महाराष्ट्र के अकोला निवासी 29 वर्षीय हेमंत सकपाल के रूप में हुई है। हेमंत अपने तीन दोस्तों के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आया था। इसके बाद वह इंदौर पहुंचा था। 15 और 16 तारीख की दरमियानी रात शिवाजी मार्केट के पीछे उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर एमजी रोड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी।

रेलवे स्टेशन से नंगे पैर दौड़ता नजर आया हेमंत

दरअसल जांच के दौरान पुलिस ने इंदौर रेलवे स्टेशन और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में हेमंत रेलवे स्टेशन से नंगे पैर दौड़ता हुआ दिखाई दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे वह घटनास्थल के आसपास घूमता नजर आया। इसके बाद रात में वे घटनास्थल के पास लगे एक पेड़ पर चढ़ता हुआ भी दिखाई दिया।

पेड़ से गिरने के कारण आई गंभीर चोटें

आपके बता दें पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलान से सामने आया कि हेमंत पेड़ से नीचे गिर गया था। गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के हाथ की उंगलियां काटे जाने की आशंका भी जताई गई थी, लेकिन जांच में यह बात गलत पाई गई। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए हैं।

नरबलि और जादू टोने के नहीं मिले सबूत

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने नरबलि और जादू टोने की आशंका जताई थी। इस आशंका के चलते मामला काफी चर्चा में रहा। हालांकि, एमजी रोड थाना पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में नरबलि जादू टोने या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट की है।

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे