लोकायुक्त पुलिस कारवाई करते हुए  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत के केस में बिछाया जाल, MPEB के कर्मचारी को रंगेहाथ दबोचा

Lokayukta Action in Indore : इंदौर की लोकायुक्त पुलिस ने कैफे के 97 हजार के चालान के सेटलमेंट के लिए रिश्वत लेते एमपीईबी के कर्मचारियों को पकड़ा है। आरोपियों ने 45 हजार रुपए की मांग की थी।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • इंदौर में MPEB के जूनियर इंजीनियर और मीटर रीडर पर रिश्वत मांगने का आरोप।

  • लोकायुक्त ने 5 हजार रुपए लेते मीटर रीडर को रंगे हाथों पकड़ा।

  • कैफे संचालक से 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

  • हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के जरिए पहुंचाई गई थी रिश्वत की रकम।

Indore Lokayukta Catches MPEB Meter Reader Taking Bribe : इंदौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। अरण्य जोन एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर और मीटर रीडर पर कैफे संचालक से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

लोकायुक्त की टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मीटर रीडर को रंगे हाथों पकड़ा है। इस मामले में एक निजी बिल्डिंग के हाउसकीपिंग सुपरवाइजर की भूमिका भी सामने आई है, जिसके माध्यम से रिश्वत की राशि ली गई थी।

45 हजार रुपए की हुई थी मांग

इंदौर लोकायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता आर्जव जैन स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर विरूश कैफे चलाते हैं। आरोप है कि अरण्य जोन एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा ने कैफे पर कार्रवाई करते हुए 97 हजार रुपए का चालान बनाया था। इस चालान का सेटलमेंट कराने के बदले मीटर रीडर संदीप ने 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के मुताबिक, इसमें से 20-20 हजार रुपए की दो किस्तों में कुल 40 हजार रुपए पहले ही लिए जा चुके थे।

लोकायुक्त में शिकायत के बाद बिछाया जाल

रिश्वत मांगने से परेशान कैफे संचालक ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग के बी-1 पार्किंग क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के जरिए ली रिश्वत

इंदौर में रिश्वतखोरी के मामले में लोकायुक्त के अनुसार, कैफे संचालक से रिश्वत के 5 हजार रुपए स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग के हाउसकीपिंग सुपरवाइजर दीपक सचदेवा ने लिए। इसके बाद दीपक के जरिए से मीटर रीडर संदीप मिश्रा तक रिश्वत की रकम पहुंचाई गई। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए संदीप को पकड़ लिया।

दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच जारी

लोकायुक्त ने जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा और मीटर रीडर संदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर दीपक सचदेवा की भूमिका भी इस कार्रवाई में सामने आई है। लोकायुक्त की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम