बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

Earthquake In Bihar: बिहार में मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। पटना, दरभंगा, पूर्णिया समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इतना ही नहीं नेपाल के काशी में भी धरती हिली।
bihar earthquake
बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटकेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके

  • भूकंप का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

  • भूकंप की तीव्रता 5.4 मैग्निट्यूड नोट की गई

Bihar Earthquake 24 November: बिहार के कई जिलों में आज सुबह-सुबह भूकंप आया। पटना और दरभंगा समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह 7 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये कंपन करीब 2 सेकेंड तक रहा। इस दौरान दरभंगा में कारें पार्किंग के दौरान अपने आप हिलती हुई दिखाई दी।

मंगलवार सुबह करीब 7 बजकर 5 मिनट पर बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे। राजधानी पटना सहित उत्तर बिहार और सीमांचल तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। कई लोगों ने मौके पर वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। भारत ही नहीं बल्कि नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है।

भूकंप का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

जैसे ही बिहार में आज सुबह-सुबह भूकंप आया। वैसे ही लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। राजधानी पटना सहित उत्तर बिहार और सीमांचल तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

bihar earthquake
MP के खंडवा में फिर डोली धरती: सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटकों से दहशत घरों से बाहर भागे लोग, देखें VIDEO

फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक, दरभंगा में सुबह करीब 7 बजकर 5 मिनट पर 2 से 3 सेकंड तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। दरभंगा के अलावा पटना, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, शिवहर, बेगूसराय और सिवान समेत कई इलाकों में भी भूकंप महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। फिलहाल बिहार में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।

bihar earthquake
Peru Earthquake: पेरू में 6.7 तीव्रता का भूकंप, इक्वाडोर के क्विटो तक महसूस हुए झटके; सामने आया खौफनाक VIDEO

भूकंप की तीव्रता 5.4 मैग्निट्यूड नोट की गई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार राज्य में भूकंप की तीव्रता 5.4 मैग्निट्यूड नोट की गई है। इस भूकंप का केंद्र 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर बताया जा रहा है। इसकी गहराई जमीन से करीब 20 किमी. नीचे आंकी गई है।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बिहार के मुजफ्फरपुर से लगभग 315 किमी. उत्तर-पूर्व में था। जबकि भूटान की राजधानी थिम्पू से इसकी दूरी करीब 175 किमी. और काठमांडू से लगभग 254 किमी. पूर्व बताई गई है।