पहले सेहत का हिसाब, फिर छलकेगा शराब का जाम....सागर प्रशासन की अनोखी पहल ठेके के बाहर डॉक्टरों का कैंप

Health Checkup Liquor Shop: मध्य प्रदेश सागर जिले से सामने आया अनोखा वीडियो, बीना में शराब दुकान के बाहर डॉक्टरों ने लगाया कैंप, जाम छलकाने से पहले हो रहा हेल्थ चेकअप और लिए जा रहे ब्लड सैंपल।
Doctors Camp Outside Liquor Shop Sagar
सागर में शराब दुकान के बाहर डॉक्टरों का कैंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • सागर जिले के बीना में शराब ठेके के बाहर डॉक्टरों ने लगाया हेल्थ चेकअप के लिए कैंप।

  • शराब खरीदने पहुंचे लोगों की जांच के साथ लिए जा रहे ब्लड सैंपल।

  • किडनी और लिवर समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाएगी।

Doctors Camp Outside Liquor Shop Sagar: मध्य प्रदेश का सागर जिला इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां पिछले महीनों में हुए शराब कांड के बाद जहरीली शराब का विषय पूरे प्रदेश में तेजी से गूंजा तो वहीं अब इस जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यहां शराब के ठेके पर शराब खरीदने वाले लोगों को पहले दवा दी जा रही है यानी जाम तो बाद में छलकेंगे पहले हेल्थ चेकअप होगा। इसके लिए शराब दुकान के बाहर ही डॉक्टरों की टीम बैठी, यहां शराब पीने वाले लोगों की जांच भी की जा रही और उनके ब्लड सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

डॉक्टरों ने ठेकों के बाहर लगाया कैंप

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो सागर जिले के बीना के आगासौद रोड के गांधी चौराहे वाले ठेके का बताया जा रहा है यहां आबकारी विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। सोमवार को बीना के आगासौद रोड स्थित गांधी चौराहा शराब दुकान पर आबकारी विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ शराब खरीदने आने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप किया। इस दौरान लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए गए, जिनकी मदद से किडनी, लिवर समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाएगी।

शराब की दुकान के बाहर हेल्थ चेकअप की तस्वीर
शराब की दुकान के बाहर हेल्थ चेकअप की तस्वीर(सोर्स- सोशल मीडिया)

दारू पीने से पहले दवा, अनोखी और असरदार पहल

इस अनोखी और असरदार पहले के बारे में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर शराब पीने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

शराब पीने वालों का ठेकों के बाहर की हेल्थ चेकअप
शराब पीने वालों का ठेकों के बाहर की हेल्थ चेकअप (सोर्स- सोशल मीडिया)

जहरीली शराब से करीब दो दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट

दरअसल, सागर जिला पिछले दिनों जहरीली शराब से हुई मौतों की वजह से देशभर में चर्चा में रहा था। जिले में जहरीली शराब के सेवन से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत होने का मामला सामने आया था। इसके बाद शराब के सेवन और उससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

Doctors Camp Outside Liquor Shop Sagar
धार में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार भाई-बहनों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्क